अंबानी खानदान ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसकी भव्यता तस्वीरों में भी नजर आ रही है। अंबानी परिवार विघ्नहर्ता को घर लेकर आया जिसका स्वागत सिनेमाजगत के अलावा कई हस्तियों ने किया। इस बार यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि ईशा अंबानी और श्लोका की शादी के बाद यह पहला उत्सव है। ऐसे में अंबानी परिवार काफी उत्साहित नजर आया। अंबानी परिवार की गणेश आरती की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
अंबानी खानदान का गणेश उत्सव: नीता अंबानी ने की बप्पा की आरती, हाथ जोड़े नजर आए सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में अंबानी परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में आप देखेंगे कि अंबानी खानदान हाथ में पूजा की थाल लिए मंगलमूर्ति की आरती कर रहा है। जबकि बाकी सभी सितारे हाथ जोड़े बप्पा की भक्ति में लीन हैं।
एक तस्वीर में नीता अंबानी बप्पा के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में श्लोका अपनी सास नीता अंबानी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट इस उत्सव में शरीक हुईं।
सामन आई तस्वीर में राधिका नीता अंबानी के पास खड़ी हुई हैं और खिलखिलाती हुई दिखीं। इस तस्वीर में नीता राधिका का हाथ पकड़े हुए हैं। जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। एक तस्वीर में पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया। खास बात है कि श्लोका जहां आकाश अंबानी के साथ तो वहीं राधिका अनंत अंबानी के साथ नजर आईं।
इस दौरान सभी पारंपरिक परिधान में नजर आए। नीता अंबानी ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ हरे रंग का हार उन पर काफी जंच रहा था। नीता की तरह राधिका, ईशा और श्लोका ने भी आकर्षक ड्रेस पहनी हुई थी। अंबानी परिवार के घर पर हुए इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर के अलावा उद्धव ठाकरे भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें;- गणेश उत्सव के रंग में डूबा पूरा अंबानी परिवार, रणबीर-आलिया समेत शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे