फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीतर से ऐसा दिखता है मुकेश अंबानी का लग्जरी घर एंटीलिया, क्रिस्टल से सजी है छत, स्विमिंग पूल से लेकर हेलीपैड भी है यहां

Fri, 26 Feb 2021 05:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Feb 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani's Antilia House Is The Most Beautiful House In The World See Here Inside Pictures
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की तस्वीरें - फोटो : Twitter

एशिया के सबसे अमीर और रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे रईस लोगों में गिने जाते हैं। सिर्फ यही नहीं उनका घर भी सबसे शानदार और महंगे घरों की लिस्ट में शुमार हैं। मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। एंटीलिया में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल से लेकर सिनेमा हॉल तक सबकुछ मौजूद हैं। आपने एंटीलिया की बाहर की तस्वीरें कई बार देखी होंगी लेकिन इस खूबसूरत घर के अंदर का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे। आप तस्वीरों को देखकर ये जरूर कहेंगे कि ये घर है या कोई महल। तो चलिए आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है मुकेश अंबानी का एंटीलिया।

Mukesh Ambani's Antilia House Is The Most Beautiful House In The World See Here Inside Pictures
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter

मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं। मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है और ये 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वेयर फीट में बना हुआ है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है।

Mukesh Ambani's Antilia House Is The Most Beautiful House In The World See Here Inside Pictures
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter

सिर्फ यही नहीं एंटीलिया से खुले आसमान और समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। इसके अलावा एंटीलिया की 6वीं मंजिल पर एक गैराज बनी हुई है। जिसमें करीब 168 कारें एक साथ रखी जा सकती हैं। इन कारों की सर्विस के लिए 7वें माले पर सर्विस स्टेशन भी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani's Antilia House Is The Most Beautiful House In The World See Here Inside Pictures
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter

मुकेश अंबानी के घर में 9 एलिवेटर मौजूद हैं, जिससे किसी भी फ्लोर पर जाया जा सके। इसके अलावा अंबानी के घर में योग सेंटर, डांस स्टूडियो, हेल्थ स्पा और स्विमिंग पूल भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani's Antilia House Is The Most Beautiful House In The World See Here Inside Pictures
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter
अंबानी का पूरा परिवार एंटीलिया की ऊपरी 6 मंजिलों में रहता हैं। जहां हर सुविधा मौजूद है और ये 6 मंजिल अंबानी परिवार की हर सुख सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed