फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑडिशन में कभी फेल नहीं हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, मुकेश छाबड़ा ने भावुक पोस्ट साझा कर किया याद

Mon, 29 Jun 2020 04:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 29 Jun 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Chhabra shares a emotional post of sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी लगातार लोग उन्हें याद कर रहे हैं। कई लोगों को अब तक उनके जाने का विश्वास नहीं हो रहा है। खासकर उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले इस सदमे से नहीं निकल पा रहे। हाल हीं सुशांत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। 

Mukesh Chhabra shares a emotional post of sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें सुशांत के बॉलीवुड सफर को उनकी पहली फिल्म काय पो छे से लेकर छिछोरे तक के सफर को दिखाया गया है। इसके साथ ही इस वीडियो में सुशांत के साथ मुकेश छाबड़ा की कुछ यादगार तस्वीरें भी हैं।

Mukesh Chhabra shares a emotional post of sushant singh rajput
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर

इसे साझा करते हुए मुकेश छाबड़ा ने लिखा है, 'एक लड़का जो कभी भी किसी भी ऑडिशन में असफल नहीं हुआ, उसने स्क्रीन पर अपनी प्रतिभा से लाखों दिलों को छुआ और हमारे दिलों में हमेशा के लिए रहने का फैसला किया... यहां टीम एमसीसीसी की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत और उनकी यात्रा के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिसे हमेशा स्नेह मिलेगा और इसे हमेशा सेलिब्रेट किया जाएगा।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A boy who never failed in any auditions, touched millions of hearts with his talent on screen and decided to stay forever in our hearts... Here’s a tribute from Team MCCC to #SushantSinghRajput and his journey, which will be forever cherished and celebrated Rest in Love #SushantSinghRajput

A post shared by MCCC (@mukeshchhabracc) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Chhabra shares a emotional post of sushant singh rajput
Mukesh Chhabra

हाल ही में मुकेश छाबड़ा से पुलिस ने पूछताछ की थी। सात घंटे तक चली इस पूछताछ में मुकेश छाबड़ा से पुलिस ने कई सवाल पूछे थे। मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि वह सुशांत को एक फिल्म में डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। मुकेश ने बताया कि सुशांत काफी बेहतरीन कलाकार थे। 

विज्ञापन
Mukesh Chhabra shares a emotional post of sushant singh rajput
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा जलद ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ही हैं। ये हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को पहले किजी और मैनी के नाम से बनाया जा रहा था। 

39 साल की हुईं 'इश्क विश्क' की 'अलीशा', शाहिद कपूर के साथ डेब्यू किया अब फिल्मों से दूर जी रहीं ऐसी जिंदगी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed