फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- लगता है ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं

Sun, 18 Jun 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 18 Jun 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Mukesh khanna angry on adipurush makers says its horrible films dialogues styles its like kalyugi ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। विवादों के बावजूद भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। 16 जून को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कुछ दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर वह अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मुकेश खन्ना ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Mukesh khanna angry on adipurush makers says its horrible films dialogues styles its like kalyugi ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'आदिपुरुष' को लेकर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हनुमान के डायलॉग को सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई टपोरी बोल रहा है। रामायण के किरदार ऐसे बात करते हैं क्या? मुकेश खन्ना ने कहा कि ऐसा लगता है कि ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं है। आदिपुरुष से भयानक तमाशा नहीं हो सकता। लेखक मनोज मुंतशिर ने तो इस रामायण को कलयुगी बना दिया है। फिल्म में बेसिर-पैर के डायलॉग, सुला देने वाला स्क्रीनप्ले। कई लोगों को बुरा लगेगा लेकिन जब कुछ हमारे धर्म के बारे में होता है तो मैं हमेशा खड़ा हो जाता हूं।'

Mukesh khanna angry on adipurush makers says its horrible films dialogues styles its like kalyugi ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के निर्माण में इतने घटिया स्तर के संवाद लिखे गए हैं। इसी के साथ हनुमान जी के किरदार को बेतुके स्वरूप में दिखाया गया। इन सबके लिए इतिहास मेकर्स को कभी माफ नहीं करेगा। रावण को डरावना दिखाना है तो दिखाइए लेकिन रावण ऐसा लगता है जैसे चंद्रकांता का विष पुरुष बनकर आ गया है। प्रभास करें तो अच्छे एक्टर हैं। बाहुबली कर चुके हैं। यह फिल्म अलग थी। श्रीराम को पाने के लिए राम के व्यवहार को अपने अंदर लाना पड़ता है तब कोई उस किरदार से जुड़ पाता है। केवल बॉडी बनाना काफी नहीं है। अगर आपको प्रेरणा चाहिए तो रामायण में अरुण गोविल को देख लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh khanna angry on adipurush makers says its horrible films dialogues styles its like kalyugi ramayana
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों के घेरे में आ खड़ी हुई है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर विजुअल्स तक की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है। यही नहीं, फिल्म में पात्रों के पहनावे और स्टाइल को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक के बाद एक यह फिल्म नए विवादों में फंसती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:  पहले दिन ही घर में गलती कर बैठे पुनीत सुपरस्टार, 'बिग बॉस' ने फटकार लगाते हुए शो से किया बाहर

विज्ञापन
Mukesh khanna angry on adipurush makers says its horrible films dialogues styles its like kalyugi ramayana
आदिपुरुष - फोटो : social media

आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। हनुमान का किरदार देवदत्त नागे ने निभाया है।

यह भी पढ़ें: आदिपुरुष के मेकर्स ने किया बड़ा फैसला, जनता की संतुष्टि के लिए बदलेंगे फिल्म के संवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed