फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पितामह' ने अब महिलाओं पर साधा निशाना, मीटू अभियान को लेकर छोड़ दिया ये वाला विवादास्पद तीर

Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna controversial remark on Me Too movement  says Only women are responsible for giving rise to issues
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

अभिनेता मुकेश खन्ना को सुर्खियों की आदत सी होने लगी है। मुकेश खन्ना का ताजा बयान मीटू अभियान को लेकर आया है। उन्होंने इस अभियान पर अपनी राय देते हुए कहा है कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। बी आर चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश का कहना है कि दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं।

Mukesh Khanna controversial remark on Me Too movement  says Only women are responsible for giving rise to issues
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा कि मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए हैं जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। घर को छोड़कर उन्होंने बाहर जाकर काम करना शुरू कर दिया। मुकेश का मानना है कि औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। मुकेश कहते हैं, 'औरत का काम है घर संभालना, जो मैं कभी कभी बोल भी जाता हूं। परेशानी कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। अब औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती हैं।'

Mukesh Khanna controversial remark on Me Too movement  says Only women are responsible for giving rise to issues
मुकेश खन्ना, शक्तिमान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna

आजकल मुकेश लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। कुछ दिन पहले शुरू हुए अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के विवाद में भी मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखी। उन्होंने फिल्म को बैन करने की उठ रही मांग पर कहा कि फिल्म को बैन करना सही नहीं है क्योंकि लोगों ने अभी तक सिर्फ उसका ट्रेलर ही देखा है जबकि पिक्चर अभी बाकी है। लेकिन, फिल्म का नाम लक्ष्मी बॉम्ब होना शरारत भरा लगता है। क्या फिल्म के निर्माता इसका नाम अल्लाह बॉम्ब या बदमाश जीसस रख पाएंगे? अगर नहीं तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब क्यों? हालांकि, चारों तरफ से उठ रहे विरोध को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर अब सिर्फ 'लक्ष्मी' कर भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna controversial remark on Me Too movement  says Only women are responsible for giving rise to issues
कपिल शर्मा और मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर भी काफी दिनों तक सुर्खियों में रहे। उन्होंने इस कॉमेडी शो को वाहियात और फूहड़ बताया था। उनका कहना था कि इस शो में मर्द औरतों के कपड़े पहनकर बदसलूकी करते हैं। 

विज्ञापन
Mukesh Khanna controversial remark on Me Too movement  says Only women are responsible for giving rise to issues
मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान - फोटो : File Photo

मुकेश खन्ना के इस बयान पर धारावाहिक 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता और मुकेश के सह कलाकार गजेंद्र चौहान ने जब प्रतिक्रिया दी तो इन दोनों में भी खूब बहस हुई। हालांकि, अब मामला शांत है।

इस महीने छोटे परदे पर खुलेगा नए धारावाहिकों का पिटारा, मुकाबले में उतरीं बहुएं, गायक और ब्रह्मराक्षस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed