{"_id":"62f3eed5030c754dc5544fb0","slug":"mukesh-khanna-on-to-controversial-remark-on-girls-shaktiman-actor-says-i-did-not-insult-any-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Khanna: महिलाओं का अपमान करने के आरोप पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- 20 सेकेंड के वीडियो से खामख्वाह...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mukesh Khanna: महिलाओं का अपमान करने के आरोप पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- 20 सेकेंड के वीडियो से खामख्वाह...
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना द्वारा लड़कियों पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सख्त आपत्ति जताई थी और आयोग ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था। अब इस पूरे मामले पर अभिनेता ने खुद आकर बात की है और कहा कि उन्होंने किसी महिला के बारे में कोई अपमानजनक शब्द नहीं कहा है। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और किसी भी महिला के बारे में कुछ भी अपमान जनक नहीं बोल सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग 20 सेकेंड के वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं, मैं उन सबको जवाब देने आया हूं।
2 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि मैंने रत्ना पाठक की वीडियो से पहले अपनी एक वीडियो डाली थी, जिसका शीर्षक था ऐसी लड़कियों से बचो। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी भी एक मर्द और औरत के रिश्ते को गलत नहीं ठहराया बल्कि वह सेक्स रैकेट से आज के यूथ को बचाना चाहते हैं, जो सोशल मीडिया पर उन्हें जकड़ रहा है। इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने व्हाट्सएप के कई स्क्रीनशॉट भी साझा किए।
3 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा कि वह अपने यूथ के लिए बहुत सजग हैं, क्योंकि ये सोशल मीडिया चकाचौंध की दुनिया है। उन्होंने कहा कि मुझपर प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि मुकेश खन्ना शक्तिमान होकर महिलाओं के खिलाफ बोलता है। ये बीस सेकेंड का वीडियो ग्रैब निकालकर दिखाया जा रहा है आप 6 मिनट का वीडियो देखें। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ ऐसी लड़कियों के बारे में बोला जो पहली बार में ही इस तरह के मैसेज करती हैं, कई युवा इस रैकेट फंसते जा रहे हैं...मेरा साथ भी हुआ है और मेरे पास रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी हुआ है, इस रैकेट को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : यूट्यूब
अभिनेता ने कहा कि ये चैनल की जो कमजोरी है कि एक वीडियो से 20 सेकंड का ग्रैब निकालकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फिर कहते हैं कि महिला खड़ी हो जाएगी महिला आयोग खड़ा हो जाएगा। फिर कहते हैं आप कैसे बोलते हो महिला के खिलाफ। आप समझिए मैं क्या बोलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मैंने कुछ भी अपमान जनक नहीं कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।