फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति ने दिखाई अपनी अगली फिल्म की झलक, हार्डी संधू के साथ आएंगी नजर

Wed, 10 Aug 2022 11:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 10 Aug 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra announces new project with hardy sandhu shares photo form upcoming film
हार्डी संधू, परिणीति चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान रखती हैं, जो उन्होंने अपने दम पर बनाई है। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। जहां पिछले दिन अभिनेत्री ने अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने अपनी किसी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा चकी हैं, वहीं आज फिर से एक बार अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ साझा किया है। आज की पोस्ट देख अभिनेत्री के फैंस बहुत खुश हो जाएंगे।

parineeti chopra announces new project with hardy sandhu shares photo form upcoming film
परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू - फोटो : social media

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति ने फैंस को अपने अगले प्रोजेक्ट का हिंट दे दिया है। अपनी और हार्डी संधू की तस्वीर साझा करते हुए परिणीति ने लिखा, 'जल्द आने वाला है...चलो मिलकर इसे करते हैं हार्डी संधू।' उन्होंने सिंगर हार्डी संधू को टैग भी किया है, जिससे साफ पता लग रहा है कि आने वाले समय में वह   हार्डी संधू के साथ काम करती नजर आने वाली हैं। साझा की गई तस्वीरों में जहां एक में वह खुद हैं, वहीं दूसरी में हार्डी हैं। दोनों कलाकारों के चेहरे पर चोट के निशान हैं और साथ ही तिरंगा भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को देख साफ पता लग रहा है कि फिल्म हमारे भारत के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। 

parineeti chopra announces new project with hardy sandhu shares photo form upcoming film
परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू - फोटो : insta

इससे पहले भी परिणीति कई बार फिल्म की शूटिंग से अपने और हार्डी संधू के फोटोज और वीडियो साझा कर चुकी हैं। वीडियोज में दोनों कलाकार काफी ठंड में शूटिंग करते नजर आ रहे थे। फिल्म की एक वीडियो में परिणीति ने बताया था कि वह दोनों -12 डिग्री में शूटिंग कर रहे हैं और वहां उन्हें पानी तक नसीब नहीं हो पाया। क्योंकि वहां इतनी ठंड थी कि पानी भी जम गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝙿𝚊𝚛𝚒𝚗𝚎𝚎𝚝𝚒 𝙲𝚑𝚘𝚙𝚛𝚊 🫧 (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra announces new project with hardy sandhu shares photo form upcoming film
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो हार्डी संधू के साथ फिल्म में नजर आने से पहले परिणीति चोपड़ा सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ऊंचाई' में काम करती दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कालाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed