छोटे पर्दे के सितारे अपने अभिनय के बल पर घर-घर में लोकप्रिय हैं। ये सितारे अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और इनकी लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनमें एक्टिंग के अलावा भी कई हुनर हैं। ऐसे में आज हम आपको छोटे पर्दे के मल्टी टैलेंटेड स्टार्स से मिलवाने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...
TV Star Talents: टीवी के ये सितारे हैं मल्टी टैलेंटेड, कोई है डांसर तो कोई रह चुका नेशनल लेवल राइफल शूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांका त्रिपाठी
'ये हैं मोहब्बतें' की ईशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी राइफल शूटिंग में माहिर हैं। वह भोपाल राइफल शूटिंग एसोसिएशन की मेंबर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया है।
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को आपने कई बार 'बिग बॉस' के घर में गुनगुनाते हुए देखा होगा। तेजस्वी ने चार साल तक क्लासिकल सिंगिंग सीखी है और उन्हें सितार बजाना भी आता है।
सुम्बुल तौकीर खान
सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों 'इमली' सीरियल में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री बहुत ही शानदार डांसर हैं, जिसकी वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, 'रविवार विद स्टार परिवार' में भी उन्होंने कई बार बेहतरीन परफॉर्मेंस किए हैं।
भारती सिंह
अपने बेहतरीन कॉमेडी से सबको हंसाने वाली भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती नेशनल लेवल की शूटर रह चुकी हैं। भारती ने राइफल शूटिंग में पंजाब को रिप्रेजेंट किया था।