फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Film City: फिल्म सिटी को यूपी न जाने देने का एलान, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा 300 कमरों का होटल

Sun, 22 Jan 2023 10:42 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 22 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Film City will not go to UP Announcement in Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मामला थोड़ा इमोशनल है लेकिन है बहुत दिलचस्प। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जब से मुंबई की फिल्म सिटी की टक्कर की फिल्म सिटी ग्रेटर नोएडा में बनाने की कवायद शुरू की है, यहां की अपनी फिल्म सिटी की तरफ राज्य सरकार ने भी तवज्जो देनी शुरू कर दी है। फिल्म सिटी में एक अच्छे होटल की लगातार महसूस की जा रही कमी को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। मौका मुंबई शहर में देश भर के दिग्गज प्रायोजकों की मदद से होने वाले दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स का था, और फिल्मी सितारों की तरफ से यहां पहुंची सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज, जिन्हें शायद कार्यक्रम के आयोजकों से अपने ईडी मामले में मदद मिलने की पूरी उम्मीद रही होगी।

Mumbai Film City will not go to UP Announcement in Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : Social media

भारत सरकार की तरफ से हर साल सिनेमा की एक दिग्गज हस्ती को मिलने वाले दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का आकर्षण ऐसा है कि सिर्फ ये नाम सुनकर तमाम फिल्मी सितारे हर साल इस नाम से जुड़े पुरस्कारों में लाइन लगाकर पहुंच जाते हैं। तमाम बार इसे लेकर बातें भी हुईं कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से मिलते जुलते नाम वाले पुरस्कार निजी क्षेत्र से नहीं होने चाहिए लेकिन इस बार प्रधानमंत्री संग्रहालय के ही इस कार्यक्रम का सहयोगी बन जाने के बाद इसके आय़ोजकों का रुआब देखते ही बना।

OTT This Week: आयुष्मान का एक्शन और भुवन बाम देंगे ठहाकों का डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज


 
Mumbai Film City will not go to UP Announcement in Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल के दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 20 फरवरी को होने हैं। पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे होंगे, इन नामांकनों को तय करने का आधार क्या है, इन नामित कलाकारों में से विजेताओं का चयन करने वाली ज्यूरी कौन है या फिर अगर ये पुरस्कार दर्शकों की पसंद के आधार पर दिए जा रहे हैं तो इनके लिए वोटिंग कहां होगी, इसकी कोई जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने रविवार को बुलाई गई इन अवार्ड्स के एलान की प्रेस कांफ्रेंस में नहीं दी।


Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Film City will not go to UP Announcement in Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच धीरे धीरे ही सही पर इस तरह के पुरस्कारों पर उंगली उठने का असर दिखने लगा है। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 की प्रेस कांफ्रेंस में हिंदी सिनेमा का एक भी कामयाब सितारा नहीं पहुंचा। आदित्य रॉय कपूर आए जो बड़े परदे से सिमटकर अब ओटीटी पर पहुंच चुके हैं। जैकलीन फर्नांडीज आईं जिनकी इन दिनों दिल्ली तक पहुंच रखने वाले हर नेता से बस एक ही फरियाद है कि किसी तरह उन्हें ठग सुकेश के मामले से मुक्ति दिला दें। और, शो को होस्ट करने के लिए शरमन जोशी भी आए जिनका एक नया शो एक खेल चैनल पर जल्द ही शुरू होने वाला है। कार्यक्रम में चौंकाने वाली उपस्थिति रही महाराष्ट्र सरकार की तरफ से संचालित फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक अविनाश ढाकणे की।

Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार

विज्ञापन
Mumbai Film City will not go to UP Announcement in Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Social media

ढाकणे की मौजूदगी में कार्यक्रम के आयोजकों ने मुंबई फिल्म सिटी की जमकर तारीफें की। दावा किया कि मुंबई की फिल्म सिटी कहीं ना जा रही है और कुछ लोगों की भारतीय सिनेमा को बदनाम करने की कोशिशें किसी भी सूरत में सिरे नहीं चढ़ने वाली। इसी रौ में मुंबई फिल्म सिटी में 300 कमरों के एक होटल के बनने की शुरुआत हो जाने की जानकारी दी गई और दावा किया गया कि ये होटल दो साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। दादा साहेब फाल्के के नाम पर पुरस्कार दिए जाने का मसला प्रेस कांफ्रेंस में उठा तो आयोजकों की तरफ से ये जताने की कोशिश की गई कि उनका पुरस्कार समारोह तो असली है बाकी तो फिर बॉलीवुड में सलमान खान और अमिताभ बच्चन के भी बहुत सारे डुप्लीकेट हैं।

Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed