{"_id":"5d2c5d1a8ebc3e6d1d71cdd0","slug":"mumbai-police-get-trolled-after-reaction-on-swara-bhaskar-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर ट्रोल हुई मुंबई पुलिस, यूजर्स बोले-...मुझे एंबुलेंस की तुरंत जरूरत है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर ट्रोल हुई मुंबई पुलिस, यूजर्स बोले-...मुझे एंबुलेंस की तुरंत जरूरत है
Mon, 15 Jul 2019 05:25 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Jul 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। कई बार स्वरा भास्कर को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आलोचकों का भी सामना करना पड़ाता है। इस बार स्वरा भास्कर की वजह से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस भी ट्रोल हो गई है।
swara bhaskar
- फोटो : file photo
जी हां, दरअसल स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर एक शख्स ने बदसलूकी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर स्वरा ने अपने अगले ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत स्वरा की इस परेशानी को संज्ञान में लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा के साथ मुंबई पुलिस को भी ट्रोल करने शुरू कर दिया है।
To all those haters and ceaseless- hate-vomiters who were trolling @MumbaiPolice for responding to me and accusing them of only responding to a celebrity.. pls see below and shut up! Thank you 🙏🏿 pic.twitter.com/M9FzpTUALz
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 14, 2019
स्वरा भास्कर
- फोटो : file photo
सिद्धार्थ शिरकर नाम के ट्विटर हैंडल ने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'मुंबई पुलिस मुझे एंबुलेंस की तुरंत जरूरत है। 102 नंबर बहुत व्यस्त है।' समीर नाम के यूजर ने लिखा- 'मुम्बई पुलिस तुम्हें इसलिए फॉलो कर रही है ताकि नक्सली और आतंकी घटनाओं की जानकारी पहले ही मिल जाया करे।
वहीं मुंबई पुलिस के ट्रोल होने के बाद स्वरा ने दोबारा ट्वीट करते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'उन सभी हेटर्स और ट्रोलर्स के लिए जो मुंबई पुलिस के कार्रवाई करने पर ट्रोल कर रहे थे और पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि वो केवल सेलेब्रिटीज को लेकर ही अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कृपया नीचे देखें और चुप रहें।'
वहीं मुंबई पुलिस के ट्रोल होने के बाद स्वरा ने दोबारा ट्वीट करते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'उन सभी हेटर्स और ट्रोलर्स के लिए जो मुंबई पुलिस के कार्रवाई करने पर ट्रोल कर रहे थे और पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि वो केवल सेलेब्रिटीज को लेकर ही अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कृपया नीचे देखें और चुप रहें।'
To all those haters and ceaseless- hate-vomiters who were trolling @MumbaiPolice for responding to me and accusing them of only responding to a celebrity.. pls see below and shut up! Thank you 🙏🏿 pic.twitter.com/M9FzpTUALz
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar
- फोटो : file photo
इस ट्वीट के साथ स्वरा ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए भी अपना एक ट्वीट शेयर किया था। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस की तारीफ की थी। इस ट्वीट को स्वरा ने सोशल मीडिया यूजर्स को दिखाते हुए उन्हें चुप रहने को बोला।
विज्ञापन
SWARA BHASKAR
- फोटो : file photo
बता दें कि स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से विवादों में रहती हैं। कभी मोदी सरकार के खिलाफ बोलकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी उन्हें देश के मुद्दों पर देर से बोलने के लिए ट्रोल किया जाता है। हाल ही में स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मुगलों ने भारत को अमीर बनाया। साथ ही स्वरा ने फैक्ट और हिस्ट्री जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। स्वरा को इस ट्वीट के बाद भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।