फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लोगों से की लॉकडाउन का पालन करने की अपील, गली ब्वॉय का पोस्टर साझा कर लिखी ये बात

Tue, 21 Apr 2020 11:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police shares poster alia bhatt from the film Gully Boy   urging people to stay at home
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन में डॉक्टर्स के अलावा तमाम पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी पुलिस देश की जनता को इस लॉकडाउन में बेवजह घर से न निकलने की अपील कर रही है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने बेहद खास अंदाज में लोगों से लॉकडाउन के बीच घर से न निकलने की अपील की है।

Mumbai Police shares poster alia bhatt from the film Gully Boy   urging people to stay at home
Mumbai Police - फोटो : file photo

दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्ट में आलिया भट्ट मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर मुंबई पुलिस ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा।

Mumbai Police shares poster alia bhatt from the film Gully Boy   urging people to stay at home
Gully Boy - फोटो : Social Media

तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'वो फेस है, जब वह कहता है कि मैं लॉकडाउन में बाहर जाता हूं।' इस कैप्शन के जरिए पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और आलिया-रणवीर के फैंस भी इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब हो कि फिल्म गली ब्वॉय पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police shares poster alia bhatt from the film Gully Boy   urging people to stay at home
gully boy - फोटो : social media

इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि केकलां और विजय राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह साल 2019 की शानदार फिल्मों में एक है। वहीं इससे पहले भी मुंबई सहित कई राज्यों की पुलिस इस तरह फिल्मों के संवाद और सीन के जरिए लोगों को कोरोना के लिए जागरूक कर चुकी है। 

विज्ञापन
Mumbai Police shares poster alia bhatt from the film Gully Boy   urging people to stay at home
gully boy - फोटो : social media

बात करें देश में फैले कोरोना वायरस की तो इसका कहर हर दिन बढ़ाता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हजार से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से अब तक 600 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। लोगों के बीच संक्रमण को रोकने के लिए सभी राज्य की सरकारों और केंद्र ने तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया दिया है।  

पढ़ें: लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर का हुआ ऐसा हाल, कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं नीना गुप्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed