{"_id":"5bfe0f73bdec224163421f56","slug":"mumbai-police-take-action-against-priyanka-chopra-for-late-night-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, इस वजह से पुलिस को लेना पड़ा एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, इस वजह से पुलिस को लेना पड़ा एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फुल मस्ती के मूड में हैं। दफ्तर में पार्टी जैसा माहौल है। घर तो उनका सज ही गया है। अब, वह अलग-अलग दोस्तों के साथ मुंबई में यहां वहां भी खूब पार्टी कर रही है, लेकिन मंगलवार और बुधवार की रात जो कुछ हुआ, उसने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी का मज़ा किरकिरा कर दिया है।
priyanka chopra
- फोटो : social media
पुलिस को खबर मिली कि जुहू के एक रेस्तरां के सामने दर्जन भर से ज्यादा कैमरामैन खड़े हैं और उन्हें पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इस हो हल्ले से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था तो उन्होंने मुंबई पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि इन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की टीम से ‘टिप’ मिली है कि वह यहां मौजूद हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति निक जोनस, नेटफ्लिक्स की सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी।
priyanka chopra
पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया। प्रियंका चोपड़ा की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : file photo
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं। हाल में ही निक भारत पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्टार कपल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह दोनों जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : file photo
इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है।