{"_id":"6360d1a62e8d4c36f63b6c18","slug":"mumbai-police-to-provide-y-security-to-salman-khan-in-regard-to-threat-letter-from-lawrence-bishnoi-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।
Maharashtra | Mumbai police to provide Y+ security cover to actor Salman Khan. The step has been taken by the state govt after the actor received a threat letter from Lawrence Bishnoi gang earlier: Maharashtra Police
सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किए।
अगस्त में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। अभिनेता की ओर से धमकी का हवाला देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब इसे वाई प्लस कर दिया गया है।
वहीं, सलमान खान की बात करें तो वह इन दिनों 'बिग बॉस 16' होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और हाल ही में वह डेंगू से ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता जल्द 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी जान' फिल्म में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अभिनेता को बहनोई आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।