डॉ. अस्थाना से लेकर सर्किट तक...जब-जब ये सभी नाम लिए जाते हैं, तब-तब लोगों के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का नाम आता है। साल 2003 में आई इस फिल्म ने संजय दत्त के बिगड़ते करियर को पटरी पर ला दिया था। इसके साथ ही राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड को एक ऐसी जोड़ी दी थी, जिन्हें साथ देखने के लिए फैंस आज भी बेकरार रहते हैं। यह थी मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी...संजय दत्त और अरशद वारसी के ये किरदार 2003 और 2006 में आई 'मुन्ना भाई' सीरीज की जान थे। अब एक वीडियो ने 'मुन्ना भाई 3' की बनने की अफवाहों को फिर हवा दे दी है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई 3' पर शुरू हुआ काम? संजय दत्त-अरशद के वायरल वीडियो से अटकलें तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस दिन से साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुई है उस दिन से संजय दत्त और अरशद वारसी को फिर से मुन्ना भाई और सर्किट के रूप में देखना चाहते हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए इस कदर बेचैन हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, तभी वे लोग 'मुन्ना भाई 3' की मांग करने लगते हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपने किरदारों से जो क्रेज पैदा किया है, उसे देखते हुए प्रशंसक उन्हें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस 3' में एक साथ देखने की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे ही फैंस के लिए हमारे पास एक अच्छी खबर है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी राजकुमार हिरानी के साथ नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में संजय दत्त और अरशद वारसी को राजकुमार हिरानी के साथ गुफ्तगू करते हुए देखा जा सकता है। जहां संजू बाबा चमकीली नारंगी रंग की शर्ट पहने अपने मुन्नाभाई अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं अरशद वारसी भी सर्किट के गेटअप में दिख रहे हैं। सेट पर उनके साथ राजकुमार हिरानी भी थे। वीडियो के बैकग्राउंड में मुन्नाभाई का टाइटल ट्रैक बज रहा था। फिल्म निर्माता को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, 'आह, मुन्ना वापस आ गया है!' वीडियो में राजकुमार हिरानी को 'और हम वापस आ गए' कहते हुए सुन सकते हैं।
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने आमिर-शाहरुख में गिनाईं समानताएं, किंग खान से मिली सलाह का भी किया खुलासा
इस वायरल वीडियो के बाद से फैंस उम्मीद रहे हैं कि जल्द ही हमें 'मुन्ना भाई 3' देखने को मिल सकती है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब 'मुन्ना भाई 3' के बनने की अफवाह जोर पकड़ रही हैं। इससे पहले दो हिट फिल्मों 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' के बाद, कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं कि एक तीसरी फिल्म बन रही है। अब देखना यह होगा कि लोगों की यह उम्मीद कितनी सही साबित होती है।
MTV Hustle: टी सीरीज ने एमटीवी इंडिया से मिलाया हाथ, देश की प्रतिभाओं को मिलेगी वैश्विक स्तर पर पहचान
'मुन्ना भाई 3' से पहले संजय दत्त और अरशद वारसी एक और प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। दोनों अभिनेता 'वेलकम बैक टू द जंगल' में साथ काम करते दिखाई देंगे। 'वेलकम' और 'वेलकम 2' के इस सीक्वल में अक्षय कुमार, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर जैसे कई कलाकार लोगों का मनोरंजन करने साथ आ रहे हैं।
Khufiya Release Date: तब्बू की 'खुफिया' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जबरदस्त अंदाज में हुआ अनाउंसमेंट

कमेंट
कमेंट X