फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल से पहले दुबई में होगा म्यूजिक प्रीमियर लीग, सोनू निगम की टीम खेलने जा रही ये LIVE म्यूजिक मैच

Sat, 15 Aug 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Music Premier League to be held in Dubai Sonu Nigam team going music concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

देश के जाने-माने गायक सोनू निगम इस वक्त दुबई में हैं और वहां सोनू लॉकडाउन के खत्म होने के बाद पहला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस से फैली महामारी के बाद लाइव शोज से दूर रहने वाले कलाकारों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। 

Music Premier League to be held in Dubai Sonu Nigam team going music concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

यह कॉन्सर्ट भारतीय संस्कृति और हिंदी सिनेमा के दीवानों को खुश करने के लिए दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया जाना है। इस कॉन्सर्ट में सोनू के अलावा 18 और भी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Music Premier League to be held in Dubai Sonu Nigam team going music concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, 'दुनिया में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने के बाद यह एक बड़े पैमाने पर होने वाला कॉन्सर्ट है और मुझे खुशी है कि इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने का सामान मुझे भी मिला है। दुनिया में सभी लोग इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट के साथ हमारी कोशिश लोगों को म्यूजिक के जरिए थोड़ा सुकून पहुंचाने की है। यह हमारी पहली कोशिश है जिसमें हम पहले जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Music Premier League to be held in Dubai Sonu Nigam team going music concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात जारी रखते हुए सोनू ने कहा, 'हालांकि, इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस कॉन्सर्ट के संचालकों को मैं बहुत ही बहादुर मानता हूं जिन्होंने इस कोरोना काल में एक बड़ा शो संचालित करने का फैसला लिया है। निश्चित तौर पर यह कॉन्सर्ट लोगों के अंदर आशा की किरण जगाएगा।' यह म्यूजिक कॉन्सर्ट अगले शुक्रवार यानी 21 अगस्त को होने वाला है।

विज्ञापन
Music Premier League to be held in Dubai Sonu Nigam team going music concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े हालात देश में अभी भी बेकाबू हैं। दुबई में हालात बिगड़े तो थे लेकिन उन्हें जल्द ही काबू में लाया गया था। कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि दुबई के सिनेमाघरों को खोल दिया गया है और वहां सबसे पहली हिंदी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को रिलीज किया गया था। अब इस सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट की खबर इस बात का प्रमाण है कि दुबई का जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed