फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर इस एक्ट्रेस ने किया ट्वीट-हर रोते दिल के लिए, मैं कश्मीर में सभी के लिए प्रार्थना करती हूं'

Mon, 12 Aug 2019 05:56 PM IST
प्रशांत राय एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 12 Aug 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Muslim Actress Gauhar Khan tweet on Eid said  I’m sad this Eid So so sad For every crying heart
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सभी को बधाई दी है। लेकिन मुस्लिम एक्ट्रेस गौहर खान को आज का दिन कुछ खास पसंद नहीं आया है और वो खुश नहीं हैं। ऐसे में अपने दिल की बात करते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया है।

Muslim Actress Gauhar Khan tweet on Eid said  I’m sad this Eid So so sad For every crying heart
Gauhar Khan - फोटो : social media

गौहर खान ने एक के बाद एक कुल दो ट्वीट किए और अपने दिल की बात अपने फैंस के साथ शेयर की। पहले ट्वीट में गौहर ने लिखा- 'जब कोई अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी! मैं इस ईद पर दुखी हूं। बहुत बहुत दुखी। हर रोते हुए दिल के लिए। बिल्कुल मेरी तरह। मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।'
 



 

Muslim Actress Gauhar Khan tweet on Eid said  I’m sad this Eid So so sad For every crying heart
gauhar khan - फोटो : social media

वहीं दूसरे ट्वीट में गौहर खान ने लिखा- 'ईद मनाओ, खुशी बाटों। अपनी जिंदगी जीने का कोई भी पल नफरत, घृणा, विभाजन जैसे तत्वों को छीनने मत दो। अपने ही लोगों से गले मत मिलो, लेकिन दूसरे धर्म, कास्ट, जातियों, विश्ववास को भी गले लगाओ। बस प्यार बाटों, ईद मुबारक।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Actress Gauhar Khan tweet on Eid said  I’m sad this Eid So so sad For every crying heart
Gauhar Khan - फोटो : social media

गौहर खान का ये ट्वीट फैंस को कुछ खास पंसद नहीं आ रहा है। जिसके बाद से फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग गौहर खान को कश्मीरी पंडितों का हवाला देते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढें: 'बिग बॉस' के घर में पनपा इन 10 कंटेस्टेंट में प्यार, बाहर आते ही टूटा रिश्ता

विज्ञापन
Muslim Actress Gauhar Khan tweet on Eid said  I’m sad this Eid So so sad For every crying heart
Gauhar Khan

गौरतलब है इससे पहले गौहर ने अनुच्छेद 370 पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया था और लिखा था- 'भारत सरकार से मेरा अनुरोध है कि वो पूर्व राज्य की संचार सुविधाओं को बहाल करें। वहां पर परिवारों को एक-दूसरे की सलामती जानने के लिए उनसे संपर्क करने की जरूरत है। बच्चे रो रहे हैं क्योंकि वे अपने माता-पिता से नहीं मिल पा रहे हैं, अब बहुत दिन हो चुके हैं।'

ये भी पढ़ें: धारा 370 को लेकर गौहर खान से भिड़ीं पायल रोहतगी, कहा- हिजाब में वर्कआउट करती हो क्या?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed