{"_id":"64dd06cadab07be0f10ac57d","slug":"naach-song-out-ayushmann-khurrana-and-ananya-panday-starrer-dream-girl-2-second-song-release-2023-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naach Song Out: 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज, पार्टी एंथम में जमी आयुष्मान-अनन्या की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naach Song Out: 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज, पार्टी एंथम में जमी आयुष्मान-अनन्या की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:56 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज हो गया है। पार्टी एंथम के बीट्स और स्टार्स की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।
आयुष्मान खुराना बीते लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने 'दिल का टेलीफोन 2.0' ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रैक 'नाच' भी रिलीज कर दिया है।
Trending Videos
2 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' एक पार्टी एंथम है। जैसा कि उम्मीद थी, आयुष्मान ने अपने धमाकेदार डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस से स्टेज पर आग लगा दी। उनकी को-स्टार अनन्या भी उनके साथ ताल से ताल मिला रही हैं, और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां अनन्या पीले सेक्विन सूट में अप्सरा लग रही हैं, वहीं आयुष्मान ने सिल्वर कुर्ता पायजामा और जैकेट पहना हुआ है। दोनों के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने गाने को आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'नाच' गाना बुधवार को रिलीज किया गया, जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ट्यूनिंग देखते ही बन रही है। गाने को नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। आयुष्मान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रैक को साझा करते हुए लिखा, 'आज गली अपनी डांस फ्लोर है! तो नाच।'
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना एक पुरुष और एक पूजा नाम की महिला की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। जहां पहली फिल्म में, केवल आयुष्मान की आवाज के मॉड्यूलेशन ने पूजा के चरित्र को जीवंत बना दिया। वहीं, अगली कड़ी में एक्टर ने एक महिला की तरह दिखने के लिए अपना रूप भी बदल लिया है।
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, यह बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, विजय राज भी लीड रोल में हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।