{"_id":"5d46b2398ebc3e6d16353356","slug":"nach-baliye-contestant-urvashi-dholakia-bought-a-luxury-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नच बलिये' की कंटेस्टेंट बनने के एक हफ्ते बाद ही उर्वशी ने खरीदी लग्जरी कार, वायरल हो रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नच बलिये' की कंटेस्टेंट बनने के एक हफ्ते बाद ही उर्वशी ने खरीदी लग्जरी कार, वायरल हो रहीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'नच बलिये सीजन 9' की प्रतिभागी बन उर्वशी ढोलकिया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । शो में उर्वशी ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ हिस्सा लिया है। शो को टेलीकास्ट हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और उर्वशी ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट कर दी है । फैमिली के साथ उर्वशी नई कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचीं।
2 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
कार के साथ उर्वशी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों में उर्वशी ब्लैक जैकेट और जींस पहने दिख रही हैं । इसके अलावा एक वीडियो में उर्वशी अपनी मां और दोनों बेटों के साथ कार लेकर घर आती दिख रही हैं।
3 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि अब जीप फैमिली का हिस्सा बन चुकी हूं। मैं लंबे टाइम से इसे खरीदने की प्लानिंग कर रही थी और ये आप सभी के आशीर्वाद से पूरा हो गया। खासतौर पर मेरे परिवार के सपोर्ट से।' उर्वशी के शो 'नच बलिये' की बात करें तो वो तीन शर्तें रखकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
उर्वशी के मुताबिक, पहली शर्त ये है कि भले ही दोनों साथ परफॉर्म कर रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। उर्वशी की दूसरी शर्त है कि दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और लाइफ में दखल नहीं देंगे। तीसरी शर्त पर उन्होंने कहा कि दोनों स्क्रीन पर वैसे ही रहेंगे जैसे वह रियल लाइफ में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
urvashi dholakia
उर्वशी ढोलकिया की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी । वो 17 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बन गई थीं । फिर 18 की उम्र में वो पति से अलग हो गईं । उर्वशी ने अपने दोनों बेटों क्षितिज और सागर की परवरिश अकेले ही की । उर्वशी से शादी करने के लिए अनुज का परिवार तैयार नहीं था । साथ ही उर्वशी, अनुज से 4 साल बड़ी भी हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।