{"_id":"5b472be94f1c1bb9248b6238","slug":"nagarjuna-comeback-after-15-years-in-brahamastra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 साल बाद अमिताभ के साथ काम करेगा ये सुपरस्टार, खलनायक के रोल से होगी वापसी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
26 साल बाद अमिताभ के साथ काम करेगा ये सुपरस्टार, खलनायक के रोल से होगी वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'संजू' की सक्सेस एंज्वॉय कर रहे रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है जिसमें वो पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे लेकिन अयान मुखर्जी की इस फिल्म से एक एक्टर हिंदी फिल्मों में 15 साल बाद वापसी करने वाला है।
2 of 5
जी हां, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नागार्जुन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वो साल 2003 में जेपी दत्ता की फिल्म 'एलओसी कारगिल' में नजर आए थे।
3 of 5
रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन ने अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। वो काफी समय से हिंदी फिल्मों में काम करना चाह रहे थे लेकिन कोई इंटरेस्टिंग स्क्रिप्ट उन्हें नहीं मिल रही थी। लंबे समय बाद नागार्जुन को ब्रह्मास्त्र की कहानी पसंद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि नागार्जुन साल 1992 में फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। अमिताभ के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। नागार्जुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से ही की थी बाद में उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म अगले साल अगस्त पर रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। करण जौहर समेत सभी स्टारकास्ट को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।