सब्सक्राइब करें

Nana Patekar: 'राष्ट्रवाद का मतलब क्या है', 'गदर 2' की लोकप्रियता पर नसीरुद्दीन की टिप्पणी पर भड़के नाना पाटेकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar ask Naseeruddin Shah nationalism means as he call Gadar 2 the kashmir files popularity disturbing
नसीरुद्दीन शाह-नाना पाटेकर - फोटो : Social media

'गदर 2', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों की आलोचना करने और उनकी लोकप्रियता को 'परेशान करने वाली' बताने के बाद नसीरुद्दीन शाह विवादों में घिर गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनिल शर्मा के बाद नाना पाटेकर ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और 'गदर 2' का बचाव किया।

Trending Videos
Nana Patekar ask Naseeruddin Shah nationalism means as he call Gadar 2 the kashmir files popularity disturbing
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार में नाना पाटेकर ने कहा, “क्या आपने नसीरुद्दीन से पूछा कि उनके लिए राष्ट्रवाद का क्या मतलब है? मेरे हिसाब से राष्ट्र के प्रति प्रेम दिखाना राष्ट्रवाद है और यह कोई बुरी बात नहीं है। 'गदर 2' जिस तरह की फिल्म है, उसमें उसी तरह का कंटेंट होगा और मैंने 'द केरल स्टोरी' नहीं देखी है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।"

Throwback Thursday: जब आमिर खान ने अपने भाई को दी एक्टिंग छोड़ कुछ और करने की सलाह, फैजल ने खुद किया था खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar ask Naseeruddin Shah nationalism means as he call Gadar 2 the kashmir files popularity disturbing
अनिल शर्मा, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हैरान हैं। अनिल शर्मा ने कहा, ''मैंने नसीर साहब का वो कोट पढ़ा। इसे पढ़कर मैं हैरान रह गया। नसीर साहब मुझे अच्छे से जानते हैं और वो ये भी जानते हैं कि मैं किस विचारधारा से हूं। मुझे आश्चर्य है कि वह 'गदर 2' के बारे में ऐसी बातें कह रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि 'गदर 2' किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, न ही यह किसी देश के खिलाफ है।”

RARKPK: असल जिंदगी में काफी मजाकिया हैं जया बच्चन! करण जौहर ने किया खुलासा, बोले- वो सेट पर सबकी फेवरेट थीं


 
Nana Patekar ask Naseeruddin Shah nationalism means as he call Gadar 2 the kashmir files popularity disturbing
विवेक अग्निहोत्री, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी उनकी फिल्म को 'परेशान करने वाली' कहने के लिए नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की थी। विवेक ने कहा था, “मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि यह उन्हें तय करना है कि कौन सी अच्छी फिल्म है, कौन सी बुरी फिल्म है। मुझे यकीन है कि उन्हें ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें हमेशा भारत की आलोचना की जाती है। कुछ लोग जीवन में निराश हैं। वे हमेशा नकारात्मक खबरों और नकारात्मक चीजों पर विश्वास करते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि नसीर भाई को क्या पसंद है। मैं उनकी एक्टिंग का फैन रहा हूं और उन्हें 'द ताशकंद फाइल्स' में भी कास्ट किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह इस तरह की बातें कह रहे हैं, हो सकता है कि वह बहुत बूढ़े हो गए हैं या हो सकता है कि वह जीवन में बहुत निराश हो।

Jawan: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर..', आखिर फिल्म का हिस्सा कैसे बना यह आइकॉनिक डायलॉग


 
विज्ञापन
Nana Patekar ask Naseeruddin Shah nationalism means as he call Gadar 2 the kashmir files popularity disturbing
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

अब नाना पाटेकर ने भी नसीरुद्दीन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर पैसा बनाना ठीक है, लेकिन सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाते समय तथ्य की जांच कर ही उसे कहानी में लिया जाना चाहिए। वहीं, बात करें नाना पाटेकर की आने वाली फिल्म के बारे में तो अगली बार वह 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह डॉक्टर भार्गव की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म माना जाता है। इसमें नाना पाटेकर वैज्ञानिकों के प्रमुख की भूमिका में हैं। फिल्म में अनुपम खेर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका में हैं।

Ayushmann Khurrana: करोड़ों के मालिक हैं आयुष्मान, महंगी गाड़ियों का है शौक, जानिए कितनी है नेट वर्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed