{"_id":"5bbae18a867a5514c114616d","slug":"nana-patekar-seems-to-be-like-cancel-press-conference-on-tanshree-dutta-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता मामले पर जवाब देने से बच रहे नाना पाटेकर, कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता मामले पर जवाब देने से बच रहे नाना पाटेकर, कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री तबीयत खराब होने के बावजूद नाना के खिलाफ बयान दे रही हैं। वहीं नाना पाटेकर हर बार यही कहते नजर आ रहे हैं कि ये सब झूठ है। नाना ने तनुश्री दत्ता को एक लीगल नोटिस भी भेजा है । वहीं तनुश्री ने नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
tanushree
तनुश्री का कहना है कि नाना उनको डरा सकते हैं और उन पर हमला करवा सकते हैं लेकिन अगर मैं उनके सामने आ गई तो वो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे । इस पूरे मामले पर नाना से कई बार सवाल पूछे गए । हर बार उन्होंने यही कहा कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर सफाई देंगे ।
tanushree dutta
खबर थी कि आज यानी 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उनके साथ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के होने की भी उम्मीद थी । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लग रहा है नाना ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। हालांकि इस पर अभी तक नाना की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।
View this post on Instagram
I answered this question 10 years back says #nanapatekar
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta
हाल ही में नाना फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे । एयरपोर्ट पर ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया और तनुश्री मामले पर सवाल पूछे । तब नाना ने कहा कि जो झूठ है वो झूठ है । इसके बाद नाना तुरंत कार में बैठकर चले गए ।
विज्ञापन
tanushree
तनुश्री ने नाना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं । उन्होंने बताया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ अश्लील डांस करने की कोशिश की थी । इसमें उनका साथ गणेश आचार्य और फिल्म मेकर्स ने दिया था। असहज महसूस करने पर तनुश्री सेट छोड़कर चली गई थीं ।