{"_id":"5bbad43b867a5568257266cf","slug":"shilpa-shetty-support-tanushree-on-sexual-harassment-controversy-with-nana-patekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता के समर्थन में उतरीं शिल्पा शेट्टी, पुरुषों को दे डाली ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता के समर्थन में उतरीं शिल्पा शेट्टी, पुरुषों को दे डाली ये सलाह
Mon, 08 Oct 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे से दूर हो चुकीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर तनुश्री दत्ता का समर्थन किया है। हाल ही में तनुश्री ने #metoo अभियान के तहत खुलासा किया था कि साल 2008 में एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। साथ ही इस मामले में तनुश्री ने कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाया है।
2 of 5
तनुश्री दत्ता के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप, प्रियंका चोपड़ा,स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने तनुश्री का साथ दिया है। इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने तनुश्री दत्ता का समर्थन करते हुए कहा है-'हर जगह कलाकारों, उद्यमियों के लिये काम करने का माहौल सुरक्षित होना चाहिए। तनुश्री दत्ता ने जो अभियान चलाया है उसमें मैं एक महिला और एक इंसान के तौर पर उनके साथ हूं क्योंकि ऐसी चीजों को दबा दिया जाता है।
3 of 5
शिल्पा ने आगे कहा कि महिलाओं को कमजोर महसूस या अपने आप को कसूरवार नहीं ठहराना चाहिए बल्कि आज के समय में मजबूत रहना चाहिए। तनुश्री दत्ता का समर्थन देते हुए शिल्पा शेट्टी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे बोला- हम नहीं जानते कि क्या चल रहा है लेकिन इससे एक अभियान की शुरुआत हुई है और जो महिलाओं ने सहा है, इसके जरिए बोल रही हैं। अब समय आ गया कि महिलाएं जाग गई हैं और उन्होंने कमान संभाल ली है। हैशटैग मी टू नहीं हो सकता बल्कि यह पुरुषों के लिए यू टू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने नए शो 'हियर मी लव मी' की वजह से चर्चा में हैं। उनका यह एक डेटिंग शो है। 'हियर मी लव मी' जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाला है। वहीं बात करें तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद की तो तनुश्री ने इस मामले में आगे बढ़ते हुए नाना पाटेकर और कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा था कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। आज पुलिस तनुश्री दत्ता का बयान दर्ज करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।