{"_id":"5d0a45bc8ebc3e37b1750283","slug":"nana-patekar-tanushree-dutta-metoo-case-witness-said-both-the-actors-weren-t-dancing-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना-तनुश्री के #MeToo केस में सामने आए दो चश्मदीद, बताया-आखिर उस दिन हुआ क्या था?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना-तनुश्री के #MeToo केस में सामने आए दो चश्मदीद, बताया-आखिर उस दिन हुआ क्या था?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस में पुलिस ने बी रिपोर्ट फाइल की है। इसके साथ ही एक्टर को क्लीन चिट दे दी है। वहीं नाना को क्लीन चिट मिलने से तनुश्री बेहद नाराज नजर आईं। दरअसल पुलिस बी रिपोर्ट उस हाल में दायर करती है जब उसको आरोपी के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिलते हैं। इस केस में अब दो चश्मदीद सामने आए हैं जिन्होंने बताया है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था ?
2 of 6
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक जूनियर कोरियोग्राफर ने पुलिस को बताया कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के विवादित गाने के दौरान नाना और तनुश्री एक साथ डांस ही नहीं कर रहे थे। दोनों के डांस स्टैप एक थे लेकिन दोनों के बीच में काफी दूरी थी।
3 of 6
tanushree and Nana
वहीं दूसरे चश्मदीद असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने बताया- दोपहर करीब ढाई बजे नाना और तनुश्री कई सारे बैकअप डांसर्स के साथ शूट कर रहे थे। इस दौरान नाना तनुश्री के पीछे थे लेकिन उन दोनों में कुछ फीट की दूरी थी। ऐसे में म्यूजिक बजने के 10- 15 सेकेंड बाद ही तनुश्री गुस्से में आ गईं और चिल्लाने लगीं। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या है और तनुश्री क्यों चिल्ला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tanushree dutta
दोनों कोरियोग्राफर्स ने बताया कि उस दिन सनराइज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन कार्यकारी निर्माता ने तनुश्री से शूट शुरू करने के लिए काफी रिक्वेस्ट की लेकिन एक्ट्रेस ने किसी की भी न सुनी।
विज्ञापन
5 of 6
tanushree dutta
गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए तनुश्री ने कहा था- नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।