फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vanvaas Premiere: फिल्म ‘वनवास’ का मुंबई में प्रीमियर, नाना पाटेकर-उत्कर्ष समेत मनोरंजन जगत की हस्तियां पहुंची

Fri, 20 Dec 2024 11:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। मुंबई में इस फिल्म के प्रीमियर पर नाना पाटेकर,  अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा समेत कई मनोरंजन जगत के सितारे पहुंचे।

विज्ञापन
Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvas Premiere Attend By Bollywood Celebrities
नाना पाटेकर-अनिल शर्मा फिल्म 'वनवास' के प्रीमियर पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाना पाटेकर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं। फिल्म ‘वनवास’ में भी उन्होंने ऐसा ही अभिनय किया है। दर्शकों को इमोशनल करने में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा कामयाब रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का मुंबई में प्रीमियर भी हुआ, जिसमें मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे। सभी का निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने स्वागत किया।

Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvas Premiere Attend By Bollywood Celebrities
नाना पाटेकर-अनिल शर्मा-उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाना पाटेकर-उत्कर्ष नजर आए खुश 
नाना पाटेकर फिल्म ‘वनवास’ के प्रीमियर पर सबसे पहले पहुंचे। निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। साथ में दोनों ने फोटो खिंचवाए। नाना ने मीडिया का भी मुस्कुराकर स्वागत किया। फिल्म को मिले रेस्पॉन्स से नाना काफी खुश नजर आए। बाद में प्रीमियर पर उत्कर्ष शर्मा भी पहुंचे। उनके चेहरे पर भी फिल्म रिलीज की खुशी साफ दिख रही थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को भी सराहा जा रहा है, वह एक बनारसी लड़के के किरदार में नजर आए हैं।

Vanvaas Collection Day 1: दर्शकों ने खत्म नहीं किया नाना का ‘वनवास’, लाखों में ही सिमट गया पहले दिन का कारोबार

 

Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvas Premiere Attend By Bollywood Celebrities
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनीस बज्मी भी पहुंचे 
निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ के प्रीमियर पर निर्देशक अनीस बज्मी भी पहुचे। अनीस को भी अनिल अपने साथ प्रीमियर के लिए ले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvas Premiere Attend By Bollywood Celebrities
संकेत भोसले-सुंगधा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संकेत भोसले-सुंगधा मिश्रा 
टीवी पर अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर संकेत भोसले और उनकी पत्नी सुंगधा मिश्रा भी वनवास के प्रीमियर पर नजर आए। सुंगधा भी अपनी यूनीक कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं।

 

विज्ञापन
Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvas Premiere Attend By Bollywood Celebrities
स्नेह दीक्षित-पलक मुच्छल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंगर पलक मुच्छल-स्नेह दीक्षित 
सिंगर पलक मुच्छल भी फिल्म ‘वनवास’ के प्रीमियर में आईं। इनके अलावा सोशल मीडिया पर बीसी आंटी के नाम से फेमस स्नेह दीक्षित भी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची। भारतीय पहनावे में वह काफी सुंदर नजर आईं।

Vanvaas: 'वनवास' की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना 'बंधन', दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की खूबसूरत लव स्टोरी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed