आज करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन (20 दिसंबर 2016) है। इस मौके पर पटौदी खानदान और कपूर फैमिली के लोग, अपने प्यारे तैमूर अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने एक प्यारा वीडियो और मैसेज शेयर किया है।साथ ही तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी अपने लाडले पर खूब प्यार बरसाया है।
Soha Ali Khan: करीना के बेटे तैमूर को बुआ सोहा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मौसी करिश्मा ने भी लुटाया प्यार
करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसमें उनकी बुआ और मौसी भी शामिल हैं। बुआ सोहा अली खान और मौसी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर तैमूर पर खूब प्यार लुटाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा ने बेटी इनाया-तैमूर का वीडियो शेयर किया
सैफ अली खान की बहन और तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी और तैमूर नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चे साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोहा ने एक कैप्शन भी लिखा है, यह कैप्शन सोहा ने बेटी इनाया की तरफ से तैमूर को लिखा है। कैप्शन में लिखा है- ‘साथ में खेलने से लेकर फ्रीस्टाइल रेसिंग तक हमने एक लंबा सफर तय किया है। फैमिली, फूड, गिफ्ट, यह सब जिंदगी भर के लिए हैं। हैप्पी बर्थडे टिम भाई।'
मौसी करिश्मा ने भी बरसाया प्यार
करीना कपूर की बड़ी बहन और तैमूर की मौसी करिश्मा ने भी अपने टिम पर खूब प्यार सोशल मीडिया के जरिए बरसाया है। करिश्मा ने भी अपना और तैमूर का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें वह तैमूर को खूब प्यार कर रही हैं, साथ ही वीडियाे के साथ करिश्मा ने भी एक कैप्शन लिखा- ‘हैप्पी बर्थ डे, हमारी जान टिम टिम।’
करीना ने भी थैंक्स कहा
करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लोगों को थैंक्स कहा है, जिन्होंने तैमूर के जन्मदिन पर गिफ्ट भेजे हैं। करीना बेटे के जन्मदिन को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
Jailer 2: इस दिन से शुरू होगी 'जेलर 2' की शूटिंग, रजनीकांत के साथ शेड्यूल में शामिल होंगे ये सितारे
वायरल होती है तस्वीरें
तैमूर अली खान एक लंबे समय तक पैपराजी के फेवरेट बॉलीवुड स्टार किड बने रहे हैं। तैमूर की फोटो शुरुआती समय में बहुत वायरल होती थी।