फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metoo में पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगते ही सामने आईं नंदिता, दिया ये जवाब

Wed, 17 Oct 2018 05:39 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
nandita das support her father jatin das on allegations against me too
nandita das

#metoo मूवमेंट के जरिए यौन उत्पीड़न और शोषण को लेकर रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं। ताजा नाम सामने आया आमिर खान की एक्ट्रेस रह चुकीं नंदिता दास के पिता जतिन दास का। निशा बोरा नाम की महिला ने ट्विटर पर दावा किया कि मशहूर चित्रकार जतिन दास ने 14 साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था। दास ने आरोपों को ‘अश्लील’ बताते हुए खारिज कर दिया। अब इस मामले में नंदिता दास ने चुप्पी तोड़ी है।

nandita das support her father jatin das on allegations against me too
नंदिता दास

नंदिता ने मामले पर प्रतिक्रिया देने के लिए फेसबुक पोस्ट का सहारा लिया। फेसबुक पोस्ट में नंदिता ने लिखा कि metoo मूवमेंट को मैंने पूरा समर्थन दिया है। मेरे पिता पर ऐसे आरोप लगने के बावजूद मेरी सोच नहीं बदलेगी। मैं अभी भी ये दोहराती हूं कि अपनी आवाज उठानी चाहिए। हालांकि मेरे पिता ने इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया है। मैं तो शुरू से ही कहती रही हूं कि ऐसा माहौल बने कि महिलाएं बोलने में सुरक्षित महसूस कर सकें। 

nandita das support her father jatin das on allegations against me too
nandita das

नंदिता ने आगे लिखा कि आरोप लगाते समय ये जरूर सोचना होगा कि मूवमेंट पर सवाल न उठें, थोड़ी सी सावधानी बरतने से सब सही हो सकता है। मैं अपनों और बेगानों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित हूं जो मुझमें भरोसा जता रहे हैं। मुझे यकीन है कि सच सामने आएगा। मुझे इस मामले में बस यही कहना है। गौर हो कि दास देश में जोर पकड़ चुके ‘मी टू’ अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों का सामना करने वाली सबसे नई व चर्चित हस्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nandita das support her father jatin das on allegations against me too
Nandita Das

कागज का उत्पादन करने वाली एक कंपनी की सह संस्थापक निशा बोरा नाम की महिला ने ट्विटर पर लिखा था कि जतिन दास ने 14 साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था। उसने कहा कि वह तब 28 साल की थी और दास ने एक रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान उससे पूछा कि क्या ‘उनके सामान को व्यवस्थित करने में मदद के लिए उसके पास समय और इच्छा है।’ 

विज्ञापन
nandita das support her father jatin das on allegations against me too
nandita das

और जब उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो काम के दूसरे दिन दास ने खिड़की गांव स्थित अपने स्टूडियो में उसका यौन उत्पीड़न किया। निशा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उन्होंने मुझे पकड़ने की कोशिश की। मैं उनके पकड़ से निकल गई, गुस्सा दिखाया। इसके बाद उन्होंने फिर से एेसा किया। मैंने उन्हें धक्का दिया और उनसे दूर चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed