फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर गुदगुदाएंगी ओम पुरी की सहज, सरल और सीधी बातें, शुरू होने जा रहा ये खास चैनल

Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nandita Puri to launch Puri Baatein with Ishaan Puri film on 70th Birth Anniversary of Om Puri
ओम पुरी - फोटो : PTI

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के 70वें जन्मदिन को बहुत खास बनाने की तैयारी मुंबई में शुरू हो गई है। उनकी पत्नी नंदिता पुरी और बेटा ईशान पुरी इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं जिस पर ओम पुरी के बारे में बातें होंगी, उनकी फिल्मों के बारे में जानकारी और उन से ही जुड़ी चीजों को साझा किया जाएगा।

Nandita Puri to launch Puri Baatein with Ishaan Puri film on 70th Birth Anniversary of Om Puri
ओम पुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक  'पुरी बातें' नाम के  इस चैनल की शुरुआत उनके बेटे ईशान एक चार मिनट की फिल्म रिलीज करके करेंगे जोकि ओम पुरी पर ही आधारित होगी। नंदिता पुरी ने इस बारे में बताया, 'ओम पुरी अपने समय के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे हैं। इसलिए, ओम पुरी फाउंडेशन की तरफ से शुरू किए जा रहे इस प्रोग्राम को पूरे साल चलाया जाएगा। सिर्फ भारत में ही नहीं, इस प्रोग्राम को हम कांन्स, लंदन और पंजाब के भी एक फेस्टिवल में ले जाएंगे। इसके लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें कई संस्थाएं हिस्सा लेंगी।'

Nandita Puri to launch Puri Baatein with Ishaan Puri film on 70th Birth Anniversary of Om Puri
नंदिता, ईशान और ओम पुरी - फोटो : फाइल

वह कहती हैं, 'इस कार्यक्रम में  साहित्य, रंगमंच और संगीत की बातें होंगी। उनकी याद में हम कुछ फिल्में भी रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। इन फिल्मों में राम कमल मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'रिक्शावाला' होगी। इसके अलावा कुछ ऐसी हॉलीवुड फिल्में भी हैं जो रिलीज ही नहीं हुईं। हमें आशा है कि सभी लोग उनकी विरासत को जिंदा रखने में हमारी मदद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandita Puri to launch Puri Baatein with Ishaan Puri film on 70th Birth Anniversary of Om Puri
ओम पुरी - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि इस साल बोस्टन एशियन फिल्म फेस्टिवल अपनी शुरुआत अभिनेता ओम पुरी को सम्मान देते हुए करेगा। इसमें सिनेमा के लिए ओम पुरी के दिए योगदान के बारे में चर्चा होगी।

विज्ञापन
Nandita Puri to launch Puri Baatein with Ishaan Puri film on 70th Birth Anniversary of Om Puri
ओम पुरी - फोटो : फाइल

तीन साल पहले 6 जनवरी को मुंबई में अपने निवास पर ही दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी का निधन हो गया था। उनकी पत्नी नंदिता ने ओम पुरी की याद में एक फाउंडेशन की शुरुआत की है। इस संस्था का उद्देश्य ओम पुरी की विरासत को आगे बढ़ाना ही है।

इस क्रिकेटर की बायोपिक से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल, नेताओं ने की विजय से फिल्म छोड़ने की मांग

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed