फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस क्रिकेटर की बायोपिक से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल, नेताओं ने की विजय से फिल्म छोड़ने की मांग

Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan  biopic titled 800 Vijay Sethupathi In Controversy
मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @actorvijaysethupathi

श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक पर तमिलनाडु में बवाल हो गया है। श्रीलंका में सिंहलियों और तमिलनाडु से गए लोगों के बीच दशकों से चले आ रहे संघर्ष और राजनीति ने ‘800’ नामक इस फिल्म को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मुरलीधरन सिंहलियों के समर्थक है, ऐसे में तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने फिल्म में उनका किरदार करने जा रहे चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति से ये फिल्म छोड़ देने की मांग की है।

Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan  biopic titled 800 Vijay Sethupathi In Controversy
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : File Photo

तमिलनाडु के नेताओं ने मुथैया का किरदार निभा रहे अभिनेता विजय सेतुपति से मांग की है कि वह अपनी फिल्म '800' में मुथैया का किरदार न निभाएं। साथ ही ये भी कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें गद्दार की संज्ञा दी जाएगी। विजय से यह मांग एक नहीं, बल्कि कई नेताओं ने की है। यहां तक की तमिल फिल्मों के जाने-माने निर्देशक भारतीराजा ने भी विजय से इस किरदार को ठुकरा देने को कहा है।

Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan  biopic titled 800 Vijay Sethupathi In Controversy
Vijay Sethupathi - फोटो : File Photo

हाल ही में विजय ने अपनी एक फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म का निर्माण डार मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एमएस श्रीपति को सौंपी गई है। विजय ने जब इस फिल्म '800' का पोस्टर जारी किया तो इसके लिए उनकी बहुत तारीफ हुई। लेकिन, फौरन इस पोस्टर पर नजर राजनेताओं की भी पड़ गई और उन्होंने इस फिल्म का राजनीतिकरण कर दिया। फिल्म के निर्माता इस बात को साफ कर चुके हैं कि यह फिल्म मुथैया मुरलीधरन की शुरुआती जिंदगी और खेल पर ही केंद्रित रहेगी। इसके अलावा कुछ नहीं। लेकिन, राजनेताओं को इस पर भरोसा नहीं है। इसलिए, वह इस फिल्म को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan  biopic titled 800 Vijay Sethupathi In Controversy
विजय सेतुपति - फोटो : file photo

पत्तलि मक्कल काची (Pattali Makkal Katchi) के संस्थापक एस रामदौस ने अपने बयान में कहा है कि विजय अगर इस फिल्म का विचार नहीं त्याग देते हैं तो वह एक गद्दार कहलाएंगे। एमडीएमके के सचिव वाइको ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है और उन्होंने विजय से कहा है कि वह इस किरदार को स्वीकार न करें। नाम तमिलर काची के एक नेता सीमन ने अपने बयान में कहा है कि फिल्म '800' शायद कोलंबो में रिलीज हो सकती है लेकिन तमिलनाडु में नहीं। सीमन का कहना है कि मुरलीधरन श्रीलंकाई इलेक्शन में सिंहलियों का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan  biopic titled 800 Vijay Sethupathi In Controversy
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : File Photo

तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा ने मुरलीधरन को एक गद्दार बताया है। उनका मानना है कि मुरलीधरन श्रीलंका में रहने वाले तमिलों का समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए, भारतीराजा चाहते हैं कि विजय मुथैया का किरदार उनकी बायोपिक में न निभाएं। भारतीराजा के अनुसार सिंहली शासन में जब तमिलों को मारा जा रहा था, उस वक्त मुरलीधरन सिंहलियों का ही समर्थन कर रहे थे। इस पूरे मामले पर अभी तक विजय सेतुपति की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर सब कुछ ठीक रहेगा तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर होनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed