{"_id":"5ed3cd1a62daaa44ff714f4f","slug":"nargis-dutt-birth-anniversary-here-are-sunil-dutt-and-her-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nargis Dutt: पहली मुलाकात में नरगिस से बात भी नहीं कर पाए थे सुनील दत्त, ऐसे शादी में तब्दील हुई ये लवस्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nargis Dutt: पहली मुलाकात में नरगिस से बात भी नहीं कर पाए थे सुनील दत्त, ऐसे शादी में तब्दील हुई ये लवस्टोरी
अभिनेत्री नरगिस रुपहले पर्दे पर जितनी जिंदादिल दिखती थीं असल जिंदगी में भी कुछ इसी तरह थीं। नरगिस (Nargis) का जन्म 1 जून 1929 को हुआ था। हालांकि करीबन 51 साल की उम्र में ही उनका कैंसर से निधन हो गया था। नरगिस ने एक्टर सुनील दत्त से शादी की। बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी जोड़ियों का जब भी जिक्र होता है, नरगिस और सुनील दत्त की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई आइए आपको बताते हैं।
2 of 5
सुनील दत्त और नरगिस
सुनील दत्त जब सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे यहीं पर उनकी मुलाकात नरगिस से हुई थी। तब नरगिस बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं। सुनील दत्त को उनका इंटरव्यू लेना था। इसलिए वह नियत समय पर स्टूडियो में पहुंच गईं, लेकिन जब इंटरव्यू शुरू हुआ सुनील दत्त इतने घबरा गए कि कुछ पूछ ही नहीं पाए। सुनील दत्त यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि उनके सामने इतनी बड़ी अदाकारा बैठी हैं।
3 of 5
सुनील दत्त और नरगिस, राज कपूर
- फोटो : social media
दोनों दूसरी बार 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट हुई। साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी। दरअसल इसी फिल्म के सेट पर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। तब नरगिस राज कपूर के प्यार की गिरफ्त में थीं। लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण वह नरगिस से शादी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील दत्त और नरगिस
नौ साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए। इस बीच सुनील दत्त का झुकाव नरगिस की तरफ बढ़ने लगा। एक दिन वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। नरगिस को उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील दत्त और नरगिस
साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और शादी का रिसेप्शन भी दिया। नरगिस को कैंसर की बीमारी थी। उनके पूरे शरीर में बहुत दर्द रहता था। डॉक्टर्स ने इसीलिए सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। वे आखिरी पल तक उनके साथ रहे। लेकिन 3 मई को नरगिस की मौत हो गई। उनके जाने से सुनील दत्त की जिंदगी वीरान हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।