{"_id":"5c1f36e2bdec2256c333df70","slug":"naseeruddin-shah-controversial-statements-pak-pm-imran-khan-to-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ही नहीं पाक पीएम को भी नसीरुद्दीन शाह ने सुनाई खरी खोटी, इन 4 बयानों पर खूब हुए विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट कोहली ही नहीं पाक पीएम को भी नसीरुद्दीन शाह ने सुनाई खरी खोटी, इन 4 बयानों पर खूब हुए विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Naseeruddin Shah
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नसीरुद्दीन शाह अपनी एक्टिंग के जरिए दिल तो जीतते आए ही हैं इसके अलावा वो अपनी संजीदगी के अलावा भी जाने जाते हैं। अभिनय की ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद भी नसीरुद्दीन शाह सादगी से जिंदगी जीते हैं। पिछले कुछ समय से नसीरुद्दीन अपने बयानों की वजह से चर्चा में आए हैं। जहां कुछ लोगों ने उनका विरोध किया तो बॉलीवुड से ही ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसी कई सेलिब्रिटीज ने उनका समर्थन किया। चलिए नसीरुद्दीन के ऐसे ही कुछ बयानों पर नजर डालते हैं जिनकी वजह से वो विवादों में घिरे।
2 of 5
Naseeruddin Shah
- फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह ने पिछले दिनों दिए बयान में कहा था कि 'देश में अब डर लगने लगा है। कई जगहों पर पुलिस अफसर से ज्यादा गाय की हत्या को महत्व दिया जा रहा है। देश में जहर फैल चुका है, इस जिन्न को बोतल में बंद करना मुश्किल होगा। कानून को अपने हाथों में लेने की खुली छूट मिल गई है।'
3 of 5
Naseeruddin Shah
- फोटो : file photo
नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि 'स्थिति जल्द सुधरने वाली नहीं है। मुझे आजकल के हालात देखकर डर नहीं लगता बल्कि मुझे गुस्सा आता है। मैं अपने बच्चों के लिए चिंतित हूं क्योंकि कल को अगर भीड़ उन्हें घेरकर पूछती है कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Naseeruddin Shah
- फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इमरान खान ने कहा कि वह मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है। जिसके बाद नसीरुद्दीन ने इमरान खान को जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे लगता है उन्हें अपने देश के मुद्दों पर बात करनी चाहिए न कि उन पर जिससे उनका कोई वास्ता ही नहीं है। हम 70 साल से एक लोकतंत्र हैं और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।' नसीरुद्दीन शाह ने ये बातें द संडे एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
5 of 5
Naseeruddin Shah
- फोटो : file photo
हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने विराट कोहली को लेकर किए एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आए थे। नसीर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।