मनोरंजन जगत में बुधवार सुबह से ही दुखद खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल में बर्ती कराया गया है वहीं मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बुधवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। ये हैं आज की बड़ी खबरें...
पांच खबरें: मंदिरा बेदी के पति का निधन और अस्पताल में भर्ती हुए नसीरुद्दीन शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज महज 49 साल के थे। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
पति के अंतिम संस्कार में खुद को संभाल नहीं पाईं मंदिरा बेदी, दोस्त के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोईं
अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के खार इलाके में स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ ही दिनों पहले 98 वर्षीय एक्टर को छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी जानकारी उनके करीबी फैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने दी थी।
सेहत: दिलीप कुमार रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती, पिछले महीने हुई थी सांस संबंधित समस्या
तापसी पन्नू से एक इंटरव्यू में जब कंगना को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने हर बात का सटीक और कड़क जवाब दिया। तापसी पन्नू से इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन हैं ऐसे में क्या आप उन्हें मिस करती हैं। तो इसके जवाब में तापसी ने कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं। क्योंकि कंगना उनके जीवन में बिल्कुल प्रासंगिक नहीं है। हालांकि तापसी ने ये भी कहा कि कंगना एक एक्टर हैं। बस एक यही रिश्ता उन दोनों के बीच है। इसके अलावा कंगना उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखतीं।
जुबानी जंग 'मेरी जिंदगी में कंगना की कोई अहमियत नहीं', 'पंगा गर्ल' पर तापसी पन्नू का हमला
रामायण की अभिनेत्री महिका शर्मा को कोराना हो गया है। जब वह अपनी पहली खुराक के लिए एक टीकाकरण केंद्र गईं तब उन्हें वायरस से संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा, "मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर के संपर्क में हूं मैं उन लोगों से भी टेस्ट कराने का अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों से मेरे करीब हैं।"
कोरोना: वैक्सीन की पहली डोज लगवाने गईं माहिका शर्मा संक्रमित, बोलीं- मैं हैरान हूं, मुझे कोई लक्षण नहीं थे