फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah: 'वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी रही', नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक की तारीफों के बांधे पुल

Sun, 18 Jun 2023 03:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 18 Jun 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah opened up about Ratna Pathak and says she stood by him during challenging times
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ओटीटी की दुनिया में धूम मचा रही हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। आपको बता दें कि अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस ने लगभग 40 साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए हैं। अब नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार रत्ना पाठक को देखा था तो उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे।

Naseeruddin Shah opened up about Ratna Pathak and says she stood by him during challenging times
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक और सीपीआई नेता वृंदा करात गाजियाबाद पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाल ही में, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने और रत्ना पाठक के मुलाकात के कुछ किस्से साझा करते हुए बताया कि जब अभिनेता ने पहली बार रत्ना को देखा था तो वह उन पर फिदा हो गए थे। अभिनेता की प्रेम कहानी रत्ना के परिवार को पसंद नहीं आई थी और अभिनेत्री के माता-पिता भी पूरी तरह इस रिश्ते के खिलाफ थे। तो चलिए जानते हैं कि नसीरुद्दीन ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में क्या बताया है।

Spy: 'स्पाई' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे निखिल सिद्धार्थ

Naseeruddin Shah opened up about Ratna Pathak and says she stood by him during challenging times
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन ने कहा, ‘ मैं तुरंत उसे ले गया। जिस समय मैंने उसे देखा। यह 1975 की बात है, जब मैं फिल्म इंस्टीट्यूट से पुणे से मुंबई आया ही था। मैंने अपनी पहली फिल्म उसी समय ली थी, जब मैं फिल्म संस्थान में पढ़ रहा था और हमारा परिचय इसलिए हुआ क्योंकि वह एक नाटक में अभिनय कर रही थी, जिसे दुबे साहब निर्देशित कर रहे थे। तभी हम मिले और मुझे लगा कि मैं इस लड़की को और जानना चाहता हूं।’

Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज से पहले कंगना रणौत को याद आए इरफान खान, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah opened up about Ratna Pathak and says she stood by him during challenging times
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने अपनी यात्रा के बारे में बताया और कहा कि रिहर्सल के दौरान वह एक-दूसरे को जानने लगे। उन्होंने कहा, ‘वह अच्छे और बुरे समय में या कहे कि बहुत कठिन समय में बहुत अच्छे समय में वह मेरे साथ खड़ी रही हैं तो मुझे लगता है कि इसका मुख्य कारण यह है कि हम दोस्त बने हुए हैं। धीरे-धीरे हम एक दूसरे के करीब आए और बात बनती गई। हालांकि, रत्ना के परिवार को यह लगता था कि बुरे स्वभाव वाला ड्रग एडिक्ट हूं।’

विज्ञापन
Naseeruddin Shah opened up about Ratna Pathak and says she stood by him during challenging times
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनेत्री रत्ना पाठक मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। उन्होंने साल 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मशहूर कॉमिक टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed