बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में बिजी हैं। वह लगातार फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ इसका प्रचार कर रही हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया है, क्योंकि इससे पहले इस फिल्म की कहानी उन दोनों पर फिल्माई जानी थी।
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज से पहले कंगना रणौत को याद आए इरफान खान, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने आज रविवार, 18 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम टीकू और शेरू होने वाले थे। आज जबकि हम इसकी रिलीज के इतने करीब खड़े हैं, एक अभिनेता के रूप में इरफान साहब के आकर्षण, हास्य और उदारता को बहुत याद कर रहे हैं।"
Heart Of Stone: आलिया भट्ट ने विलेन बनकर हॉलीवुड में रखा कदम, गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में दिखाया दम
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अपने प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' के ट्रेलर लॉन्च पर कहा था कि ऐसा लगता है कि मैं एक और शुरुआत कर रही हूं। यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मैंने अभी तक किसी को नहीं बताया है, लेकिन यह फिल्म पहले लॉन्च हुई थी। कई साल पहले, लगभग छह-सात साल पहले, इरफान सर और मैं यह फिल्म कर रहे थे। हमने मीडिया को आमंत्रित किया था और यह एक बड़ा लॉन्च इवेंट था। उस समय फिल्म का नाम 'डिवाइन लवर्स' था। दुर्भाग्य से उसके बाद मेरे निर्देशक बीमार पड़ गए और फिर हमने इसे अगले दो साल बाद बनाने की कोशिश की, लेकिन यह कभी नहीं हुआ।
Adipurush: रामायण का रूपांतरण नहीं है 'आदिपुरुष', फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद पर बोले लेखक मनोज मुंतशिर
कंगना रणौत की फिल्म ठप हो गई, क्योंकि निर्देशक साईं कबीर श्रीवास्तव तीन-चार साल से गंभीर रूप से बीमार महसूस कर रहे थे। कंगना ने कहा कि जब फिल्म निर्माता स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए वापस गए तो इरफान का अप्रैल 2020 में निधन हो गया।
PM Modi: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी मैरी मिलबेन, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी
बात करें 'टीकू वेड्स शेरू' की तो फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं बात करें कंगना रणौत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उनके पास 'इमरजेंसी' और 'तेजस' जैसी फिल्में हैं। साथ ही एक्ट्रेस 'चंद्रमुखी 2' से जुड़ने की खबरों को लेकर भी लाइमलाइट बटोर रही हैं।
Fathers Day 2023: पिता से मिली सीख ने इन सितारों को बनाया सुपरस्टार, फादर्स डे पर सुनाए संस्कारों के पहले पाठ