बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए बहुत कलाकार मुंबई का रुख करते हैं। इनमें से कुछ नाम कमा जाते हैं तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं और कुछ नाम कमाने के बावजूद भी डूब जाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल है, दिलीप कुमार के भाई नासिर खान का। उन्होंने कईं फिल्मों में काम किया है। जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में तो खूब नाम कमाया, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गुमनाम हो गए। आज दिवंगत अभिनेता नासिर खान की पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे...
Nasir Khan: पद्म विभूषण सम्मानित नासिर ने अभिनय छोड़ अपना ली थी किसानी, भाई दिलीप कुमार के साथ की कई फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप कुमार को तो हर कोई जनता है, लेकिन उनके भाई नासिर खान के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको नासिर खान के बारे में बताने वाले हैं। दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान ने अपने करियर में आठ फिल्मफेयर, पद्म विभूषण और कई अन्य बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने करियर में 29 फिल्मों में काम किया। हीरो के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म आदमी थी। इसमें हीरोइन वो अभिनेत्री थीं, जिनसे उन्होंने बाद में शादी कर ली थी। पिक्चर रिलीज होने के बाद नासिर ने बेगम पारा से शादी की थी।
नासिर खान ने अपने भाई दिलीप कुमार के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। गंगा जमुना में दोनों भाइयों ने बेहतरीन काम किया था। जिसे दर्शकों का पूरा प्यार मिला था। इस फिल्म को सत्येन बोस ने बनाया था। दो भाइयों की कहानी पर बनी इस फिल्म में अभिनय भी असल जिंदगी के भाई कर रहे थे। नासिर खान ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय ने हर तरफ वाहवाही लूटी थी।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की
दिलीप कुमार और नासिर का करियर लगभग एक साथ ही शुरू हुआ था। दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से करियर की शुरुआत की तो वहीं, 1945 में फिल्म मजदूर से नासिर खान कैमरे के आगे आए। इसके बाद नासिर ने शहनाई फिल्म में काम किया और सफलता हासिल की। वहीं, दिलीप कुमार तब तक तीन सफल फिल्में कर चुके थे। नासिर से बहुत जल्द फिल्मी दुनिया को ही अलविदा कह दिया था। वो नासिक में खेती-बाड़ी करने लगे थे। उनका वहां पोल्ट्री फार्म भी था।
यह भी पढ़ें: जब अनुपम खेर ने रोती आंखों के साथ महेश भट्ट को दिया था श्राप, फिर जानें कैसे मिली फिल्म 'सारांश'
नासिर खान ने अपने करियर के दौरान 29 फिल्में कीं। जिसमें मजदूर, अंगारे, खजाना, नाजनीन, हंगामा, नगीना, आगोश, श्रीमती जी, जवाब, दायरा,इनाम, सोसायटी, आसमान, खूबसूरत, शीशम, चारमीनार,साया, गंगा जमुना, सौदागर और नखरे जैसी फिल्में शामिल हैं। नासिर खान ने बेगम पारा से शादी की थी, जिनसे उनको तीन संतान हुईं। नासिर तीन मई 1974 को इस दुनिया से अलविदा कह गए। नौ दिसंबर 2008 में उनकी पत्नी बेगम पारा का भी निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर के बयान पर विवेक का पलटवार और कर्नाटक चुनाव में हुई इस स्टार की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरे