{"_id":"5b49c9964f1c1b52748b49f2","slug":"national-award-winning-actor-pankaj-tripathi-roped-in-for-sacred-games-season-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्रेड गेम्स: पहले सीजन में थी न्यूड सीन्स की भरमार, अब ये दिग्गज एक्टर निभाएगा अहम किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेक्रेड गेम्स: पहले सीजन में थी न्यूड सीन्स की भरमार, अब ये दिग्गज एक्टर निभाएगा अहम किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल चैनल नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' धूम मचा रही है। रिव्यू एग्रिगेटर 'रॉटेन टोमैटो' ने इसे 100 फीसदी फ्रेश रेटिंग दी है। हर तरफ सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस थ्रिलर की चर्चा हो रही है। पटकथा के मुताबिक नवाजुद्दीन के किरदार की मौत हो चुकी है और उनकी कहानी फ्लैशबैक में चलती है। शो में कई न्यूड और लव मेकिंग सीन्स हैं। वे इंटरवनेट पर लीक हो गए और वायरल हो रहे हैं।
2 of 5
Pankaj Tripathi
शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है और अब इसके दूसरे संस्करण की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। निर्माताओं ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी को शो से जोड़ा है। उनका रोल इस शो में नवाज और सैफ से भी बड़ा माना जा रहा है। शो में वह 'गुरुजी' का किरदार निभाते दिखेंगे जो तमाम फसाद का 'मास्टरमाइंड' है।
3 of 5
Pankaj tripathi
पंकज त्रिपाठी ने शो के पहले सीजन में वॉइस ओवर किया था। यानि शो के पहले सीजन में जितने भी फ्लैशबैक सीन्स दिखाए गए उसे पंकज त्रिपाठी की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। अब शो के अगले तीन सीजन में वह एक्टिंग करते भी दिखेंगे। बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' के कुल चार सीजन रिलीज होंगे। हर सीजन में आठ एपिसोड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sacred Games
बता दें कि शो पहला सीजन रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। शो के निर्माताओं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस चल रहा है। सोमवार को इसकी अगली सुनवाई होनी है। कांग्रेस नेता राजीव सिन्हा ने शो केस दर्ज कराई है। शो में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपशब्द के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Sacred Games
वेब सीरीज 'सेक्रेड' गेम्स विक्रम चंद्रा के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ने मिलकर किया है। अगले सीजन की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।