राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के अनावरण के बाद से ही राजनैतिक विवाद शुरू हो गया है। एक तरफ जहां विपक्षी दल अशोक स्तंभ में शेर की आकृति पर आपत्ति जताते हुए यह आरोप लगा रहे हैं कि इस नए राष्ट्रीय चिह्न में शेर को आक्रामक दिखाया गया है, जबकि असल चिह्न में शेर सौम्य दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारों तक कई लोग भाजपा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जी हां, राजनेताओं के बीच चल रही आलोचना के बीच, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। पढ़िए...
National Emblem Row: "अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो...", अशोक स्तंभ विवाद में अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सेंट्रल विस्टा पर लगे नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि सिर्फ एंगल बदलकर अर्बन नक्सलियों को बेवकूफ बनाया जा सकता है. विशेष रूप से लो एंगल।'

वे इसे पालतू जानवर...
#UrbanNaxals want a silent lion without teeth. So that they can use it as a pet. https://t.co/85u7mnWBw0
वहीं एक अन्य ट्वीट में विवेक ने वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण को कोट-ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्बन नक्सलियों को बिना दांतों वाला खामोश शेर चाहिए। ताकि वे इसे पालतू जानवर की तरह इस्तेमाल कर सकें।'
अरे भाई...
अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! 🙏🇮🇳🙏 Video shot at #PrimeMinistersSangrahlaya pic.twitter.com/cMqM326P2C
इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स फेम अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने लिखा, 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!'