फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती का फिल्मों में नहीं चला जादू, फिर भी महीने में कमाती हैं लाखों; करोड़ों में है संपत्ति

Wed, 13 Jul 2022 11:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty net worth car collection assets income and lifestyle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, हालांकि उन्हें फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के चलते रिया हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेंगलुरु में जन्मी रिया चक्रवर्ती की झोली में भले ही हिट फिल्में न हों लेकिन वह एक लैविश लाइफ स्टाइल जीती हैं और करोड़ों की संपत्ति मालिक हैं। साथ ही उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन है। तो चलिए जानते हैं रिया चक्रवर्ती की कितनी है नेटवर्थ।

rhea chakraborty net worth car collection assets income and lifestyle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा रिया का करियर
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी और साल 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी तीन दीवा' से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने शोज को भी होस्ट किया और साल 2012 में 'तुनीगा तुनीगा' से उन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की और इसके एक साल बाद मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद भी रिया कई फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं और फ्लॉप रहीं।

rhea chakraborty net worth car collection assets income and lifestyle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta

महीने में कमाती हैं लाखों
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भले ही बॉलीवुड फिल्मों में हिट न रही हों लेकिन वह अपने अन्य प्रोजेक्ट्स से महीने में लाखों कमाती हैं। एक रिपोर्ट की माने तो रिया एक महीने में तकरीबन 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं वहीं वह साल भर में लगभग 30 लाख से ज्यादा अर्निंग करती हैं। रिया की कमाई फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज के जरिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty net worth car collection assets income and lifestyle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी
बात करें रिया की संपत्ति की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया की नेटवर्थ तकरीबन 1.5 मिलियन डॉलर है जो भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 11 करोड़ रुपये हैं। रिया का अपार्टमेंट भी लग्जरी है। जानकारी के मुताबिक उनका मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये है।

विज्ञापन
rhea chakraborty net worth car collection assets income and lifestyle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

कार कलेक्शन
रिया चक्रवर्ती को बेहतरीन गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास जीप कंपास एसयूवी है जिसकी कीमत 23 लाख के आस-पास है। वहीं एक्ट्रेस के ने टोयोटा इनोवा भी खरीदी थी जिसकी कीमत तकरीबन 20 लाख है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed