सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty Wedding: के एल राहुल संग शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तीन महीने में मुझे….

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 13 Jul 2022 11:10 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। 

विज्ञापन
Athiya Shetty reacted to the news of her marriage with KL Rahul said  hope I’m invited to the wedding
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बीते दिनों से सामने आ रही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी करने वाली है। दोनों बीते कई समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इनकी शादी की खबरों ने इस तरह सुर्खियां बटोरी हो। लेकिन इन बारे में ना ही अथिया ने और ना ही राहुल ने कभी आधिकारिक या सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी दी। 

Trending Videos
Athiya Shetty reacted to the news of her marriage with KL Rahul said  hope I’m invited to the wedding
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में चल रही अपनी शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, बीते कई दिनों से सामने आ रही खबरों के मुताबिक के एल राहुल और अथिया अगले तीन महीने में शादी करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में आमंत्रित किया जाएगा।" 

Athiya Shetty reacts to her wedding rumours with KL Rahul.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty reacted to the news of her marriage with KL Rahul said  hope I’m invited to the wedding
अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शादी की इन अफवाहों पर अथिया शेट्टी के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि "नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है।" इससे पहले मई में, अथिया के भाई अभिनेता अहान शेट्टी ने शादी की अफवाह के बारे में बात की थी। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि “जहां तक शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?” 

Athiya Shetty reacted to the news of her marriage with KL Rahul said  hope I’m invited to the wedding
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अथिया और राहुल ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया, जब राहुल ने अभिनेत्री को उनके जन्मदिन पर अथिया और अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट पर शुभकामनाएं दी थीं। अथिया के साथ ही राहुल उनके परिवार के साथ भी एक करीबी रिश्ता भी साझा करते हैं। इसके अलावा दोनों एक्ट्रेस भाई अभिनेता अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में हिस्सा लेने के लिए साथ में पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अथिया शेट्टी आखिरी बार फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed