सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: 10 साल में रिया को नसीब नहीं हुई एक भी हिट फिल्म, सुशांत के अलावा इन विवादों में भी फंसीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Jul 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty birthday interesting facts about sushant singh rajput girlfriend
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में ड्राफ्ट चार्ज फाइल किया है। इस मसौदे में एनसीबी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। इस खुलासे के बाद रिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब रिया का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले भी कई बार रिया चक्रवर्ती विवादों के चलते सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पढ़िए..

Trending Videos
rhea chakraborty birthday interesting facts about sushant singh rajput girlfriend
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta

ऐसे शुरू हुआ था करियर
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलुरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी तीन दीवा' से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकीं लेकिन रनरअप बनकर ही उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty birthday interesting facts about sushant singh rajput girlfriend
मेरे डैड की मारुति में रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से बॉलीवुड में किया डेब्यू
बॉलीवुड में किस्मत ने साथ नहीं दिया तो रिया ने साउथ की तरफ रुख कर लिया। साल 2012 में उनकी तेलुगू फिल्म 'तुनीगा तुनीगा रिलीज हुई। इसके साल भर बाद ही बॉलीवुड में उन्होंने बॉलीवुड में 'मेरे डैड की मारुती' से डेब्यू किया। दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। साल 2014 में चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित और रमेश सिप्पी और रोहन सिप्पी द्वारा निर्मित, 'सोनाली केबल' भी रिया के करियर की फ्लॉप फिल्म रही।

rhea chakraborty birthday interesting facts about sushant singh rajput girlfriend
जलेबी और बैंक चोर फिल्म में रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में जो हुईं फ्लॉप
इसके बाद साल 2017 में अभिनेत्री ने रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय के साथ अपनी किस्मत आजमाई। वह बैंक डकैती पर आधारित फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आईं। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। अगले साल 2018 में वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म जलेबी में नजर आईं। रिया चक्रवर्ती के करियर की ये भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री की चेहरे फिल्म रिलीज हुई, ये भी फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन
rhea chakraborty birthday interesting facts about sushant singh rajput girlfriend
रिया चक्रवर्ती, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Instagram

अभिनेता राजीव के साथ तस्वीरें वायरल
अब तक अपने करियर के 10 साल में रिया चक्रवर्ती एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रिया की जिंदगी भी विवादों से भरी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता राजीव ने रिया के साथ अपनी काफी क्लोज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मिनटों में ये तस्वीर आग की तरह फैल गई थी और रिया को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। काफी आलोचनाओं के बाद उन्होंने ये तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed