सब्सक्राइब करें

Hit-The First Case: 'हिट द फर्स्ट केस' में कमाल दिखा पाएंगे राजकुमार राव? ये रही कास्ट से लेकर बजट तक की सारी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Hit The First Case box office collection rajkumar rao film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता राजकुमार राव का नाम बॉलीवुड के उन बेहतरीन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें अपने लुक्स या किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं बल्कि अपनी काबिलियत और शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में मुकाम हासिल हुआ है। अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में अभिनेता जमकर मेहनत कर रहे हैं। राजकुमार राव की गिनती बेहतरीन कलाकारों में होती है और इसलिए ही उनकी फिल्म से दर्शकों को भी काफी उम्मीद रहती है कि उन्हें एक अच्छी कहानी के साथ कुछ नया और दमदार  देखने को मिलने वाला है। हाल ही में ‘हिट: द फर्स्ट केस’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यहां जानिए राजकुमार राव की इस आगामी फिल्म के बारे में बजट से लेकर कहानी तक की सारी जानकारी।

Trending Videos
Hit The First Case box office collection rajkumar rao film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव
बात करें फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' की कहानी तो इसमें राजकुमार राव अपनी अतीत की यादों के चलते मानसिक बीमारी से जूझ रहे एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।  राजकुमार राव की ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में अभिनेता पुलिस ऑफिसर के किरदार में एक लापता किशोरी का केस सुलझाते नजर आएंगे, लेकिन इसी बीच ऑफिसर की गर्लफ्रेंड एकाएक गायब हो जाती है, और यहीं से कहानी दिलचस्प मोड़ लेती नजर आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit The First Case box office collection rajkumar rao film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट: द फर्स्ट केस स्टार कास्ट
फिल्म हिट: द फर्स्ट केस में जहां राजुकमार राव लीड रोल में पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। बता दे कि पहली बार है, जब राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्क्रीन स्पेस साझ करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों कलाकारों के अलावा शानू कुमार और रोहन सिंह जैसे नए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
Hit The First Case box office collection rajkumar rao film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
'हिट द फर्स्ट केस' के ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
डॉ. शैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिटः द फर्स्ट केस' को दिल राजू प्रोडक्शन और टी-सीरीज के बैनर तले निर्मित किया गया है, वहीं  इसके डायलॉग गिरीश कोहली द्वारा लिखे हैं। फिल्म में एक्शन, क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री और थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Hit The First Case box office collection rajkumar rao film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
Hit The First Case - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट द फर्स्ट केस फिल्म बजट

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' भले ही तमिल फिल्म का सीक्वल हो लेकिन निर्देशक शैलेश कोलानू ने इस फिल्म में अखिल भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए हैं। ऐसे में इस हिंदी रीमेक में दर्शकों का काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। वहीं बात करें बजट की तो जानकारी के मुताबिक हिट द  फर्स्ट केस का निर्माण तकरीबन 35 से 40 करोड़ रुपये में हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed