फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को फिर बुलाया गया दिल्ली, बिग बी को राष्ट्रपति देंगे सम्मान

Sat, 28 Dec 2019 12:21 PM IST
भावना शर्मा पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
national film awards winner will reached delhi again to receive award with amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

भले कारण बीमारी का रहा हो लेकिन सिनेमा के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए अमिताभ बच्चन का बीते सोमवार दिल्ली न आना असर कर गया है। उनके नाम के ही दिन यानी रविवार को उनका राष्ट्रपति भवन में जैसा होना चाहिए वैसा सम्मान होने जा रहा है और सिर्फ उनका ही नहीं सोमवार को उपराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले सारे फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों औऱ तकनीशियनों को भी फिर से दिल्ली बुला लिया गया है, राष्ट्रपति के साथ चाय पीने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए।

national film awards winner will reached delhi again to receive award with amitabh bachchan
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : amar ujala
1954 से राष्ट्रपति ही देते आए पुरस्कार

सिनेमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान यानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पहली बार 1954 में दिए जाने शुरू हुए। तब से परंपरा यही रही कि ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति एक नियत दिन पर दिल्ली में सभी विजेताओं को वितरित करते हैं। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण के एक दिन पहले दिल्ली पहुंचना होता है, पुरस्कार बांटने की बाकायदा रिहर्सल होती है और फिर अगले दिन पुरस्कार मिलता है। 

national film awards winner will reached delhi again to receive award with amitabh bachchan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
पिछले साल शुरू हुआ विवाद

पिछले साल ऐन रिहर्सल के वक्त पुरस्कार विजेताओं को पता चला कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सारे पुरस्कार नहीं बाटेंगे। इसे लेकर अगले दिन बवाल हो गया, तमाम पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रपति के सिवा किसी और से पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया। इस साल भी 22 अगस्त को रिहर्सल के दौरान ही सभी पुरस्कार विजेताओं को बता दिया कि इस साल सारे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार उपराष्ट्रपति ही बांटेंगे। इस साल विरोध का बीते साल जैसा कोई सुर तो नहीं मिला लेकिन दक्षिण भारत के कुछ फिल्मकारों ने पुरस्कार लेने से इस साल भी इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
national film awards winner will reached delhi again to receive award with amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने दिया खराब सेहत का हवाला

अमिताभ बच्चन भी खराब सेहत का हवाला देते हुए पुरस्कार लेने नहीं आए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय तब से फिल्म जगत के निशाने पर है, किसी ने खुलकर तो परंपरा निर्वहन में मंत्रालय के अक्षम रहने पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन आसूचना ब्यूरो ने इस बाबत सरकार को आगाह कर दिया। सोमवार को पुरस्कार वाले दिन ही सरकार को इस बात की भनक लग गई कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को उपराष्ट्रपति से दिलाने की परंपरा शुरू करने को लेकर फिल्म जगत में काफी गुस्सा है तो उसी दिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 29 दिसंबर को अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिलाने की घोषणा कर दी, ये मानते हुए कि 22 दिसंबर को खुद को बीमार बता रहे अमिताभ बच्चन 29 दिसंबर को स्वस्थ भी हो जाएंगे और दिल्ली आ भी जाएंगे। 

विज्ञापन
national film awards winner will reached delhi again to receive award with amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
पुरस्कार विजेताओं को फिर बुलाया दिल्ली

यही नहीं इस साल के सारे पुरस्कार विजेताओं को भी फिर से दिल्ली पहुंचने का ‘न्योता’ आ चुका है। सर्दियों की छुट्टियों की सारी योजनाएं रद्द कर पुरस्कार विजेता शनिवार से ही दिल्ली पहुंचने शुरू हो रहे हैं। रविवार को सब मिलकर राष्ट्रपति के साथ चाय पिएंगे, तस्वीरें खिंचाएंगे और अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के चश्मदीद बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed