भारत के खिलाड़ियों के लिए 29 अगस्त का दिन खास होता है। इस दिन भारतीय हॉकी टीम के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन होता है। इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप पर बनाया जाता है। बीते कुछ सालों से खेल और सिनेमा का भी बेहद खास रिश्ता बनता जा रहा है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो खेल और खिलाड़ियों पर बन चुकी हैं। खेल पर बनीं कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल भी मचाया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम आपको खेल पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
National Sports Day 2020: 'मैरी कॉम' से लेकर 'गोल्ड' तक, इन छह फिल्मों में दिखा खिलाड़ियों का संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- मैरी कॉम
यह फिल्म मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म मैरी कॉम में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
फिल्म- दंगल
यह बॉलीवुड की ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में अमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दंगल' भारत की पहली फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट की जिंदगी पर आधारित है जिसने राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म भाग मिल्खा भाग भारत के धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
फिल्म- चक दे इंडिया
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, चित्राशी रावत, जोशी अरोड़ा, सागरिका घाटगे, विभा चिब्बर, विवान भटेना, मोहित चौहान और अनाथ नायर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भारतीय खेल हॉकी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था।