14 जून 2020 को सिनेमा का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया। 14 जून को आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि एक जिंदादिल शख्स को अपनी जान गवानी पड़ गई। सुशांत की मौत आत्महत्या है या हत्या, ये सवाल सभी के जेहन में है। सुशांत केस की जांच मुंबई पुलिस से शुरू हुई थी और अब ये सीबीआई तक के पास पहुंच गई है। ढाई महीने से अधिक वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक सुशांत केस का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। हालांकि सीबीआई के हाथ में केस आने के बाद पिछले सात- आठ दिन में इस केस में कई खुलासे हुए हैं। वहीं इस बीच रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब भी दिए। लेकिन रिया के जवाबों से ही कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं रिया चक्रवर्ती के कुछ जवाब और उन पर उठ रहे सवाल।
{"_id":"5f4a28058ebc3e17644c24a2","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-some-questions-arises-after-rhea-chakraborty-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती के जवाबों से उठते हैं ये बड़े सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती के जवाबों से उठते हैं ये बड़े सवाल
Sat, 29 Aug 2020 03:40 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
हवाई यात्रा से डर
- इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'यूरोप की ट्रिप पर जाने वाले दिन सुशांत ने सबको बताया कि उन्हें हवाई यात्रा करने में डर लगता है और उसके लिए वो एक दवाई लेते हैं जिसका नाम है मोडाफिनिल। उनके पास वो दवाई हमेशा रहती थी और फ़्लाइट पर जाने से पहले उन्होंने खुद ही वो दवाई ले ली।'
- रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में कहा कि सुशांत को हवाई यात्रा से डर लगता था, जबकि सुशांत ने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज और फोटोज साझा किए थे जो दिखाते थे कि सुशांत को हवाई यात्रा करना पसंद था। सुशांत की तो विश लिस्ट में भी हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस लेना शुमार था। सुशांत ने ऐसे ही एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा भी था, "अपने 150 सपनों में से पहला सपना, यानी उड़ने का सपना पूरा करने के लिए यह खूबसूरत चीज खरीद रहा हूं – बोईंग 737 फिक्सड बेस फ्लाइट स्टिमुलेटर।" बता दें कि ये एक एक ऐसी मशीन होती है जिसके अंदर बैठकर आपको ऐसा ही लगता है कि आप हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। पायलट की ट्रेनिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। रिया के इंटरव्यू के बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और सुशांत की बहन श्वेता ने भी ऐसे ही वीडियोज और फोटोज साझा किए थे।
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
वकील को फीस कैसे दे रही हैं रिया चक्रवर्ती
- इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदने के सवाल पर कहा, 'खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसे मैं सुशांत से मिलने से पहले खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसकी कीमत 72 लाख रुपये है। इस पर मैंने 50 लाख का लोन लिया है। सारे पेपर मैंने ईडी को दे दिए हैं। इसका बैंक लोन अभी भी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपये अभी देने हैं। 17 हजार रुपये की मेरी हर महीने की ईएमआई है। पता नहीं अब मैं इसे कैसे भरूंगी।'
- रिया का कहना है कि इस केस के बाद सिर्फ सुशांत की बात हो रही है। 'जस्टिस फॉर रिया' की कोई बात ही नहीं कर रहा। ऐसे में उनकी छवि और करियर खराब हो गया है। फ्लैट की ईएमआई चुकाने की बात पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया,'आप इस बात से परेशान हैं कि आप 17 हजार रुपये की EMI का भुगतान कैसे करेंगी? कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रही हैं?' दरअसल इंटरव्यू में रिया ने फ्लैट की ईएमआई का तो जिक्र किया लेकिन अपने वकील का नहीं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के वकील का नाम सतीश मानेशिंदे है। इनके बारे में कहा जाता है कि वो एक दिन की फीस 10 लाख लेते हैं। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट
- इंटरव्यू में रिया ने सुशांत, शौविक और अपनी एक कंपनी के बारे में भी बताया। ये कंपनी सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। इसमें तीनों ने अपनी-अपनी तरफ से 33 हजार रुपये लगाये थे। रिया के अनुसार, उन्होंने अपने भाई के पैसे खुद दिए थे। रिया ने कहा, 'शौविक, सुशांत और मैंने ट्रिप से कुछ समय पहले ही एक कंपनी बनाई थी जिसका नाम था रिएलिटिक्स (Rhealityx). इसका मतलब ये होगा कि सुशांत मुझे थोड़ा पसंद ही करता होगा जो उसने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की कंपनी को मेरे नाम के साथ जोड़ा। शायद आगे चलकर मुझ पर दबाव डालने के आरोप लग जाएं। इस कंपनी में हमारे 33 हज़ार रुपये के अलावा कोई और ट्रांज़ेक्शन नहीं हुआ।'
- रिया के इस जवाब के बाद से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। दरअसल इस बात से तो हर कोई वाकिफ था कि सुशांत अपने ड्रीम्स को लेकर कितने पैशनेट थे। ऐसे में अगर यही कंपनी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट थी तो उसमें 33 हजार के अलावा कभी कोई ट्रांजेक्शन क्यों नहीं हुआ। इसके साथ ही सवाल ये भी उठता है कि सुशांत ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट कंपनी में शौविक को ही क्यों चुना। जबकि रिया तो अपने भाई को सिर्फ एक कॉलेज ब्वॉय बताती हैं। ऐसे क्या वो किसी कंपनी के हिस्सेदारी की काबिलियत रखते थे?
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
8 जून को सुशांत को छोड़ गई थीं रिया चक्रवर्ती
- रिया ने इंटरव्यू में कहा था कि वो सुशांत को बेशुमार प्यार करती थीं। वो सुशांत से एक छोटा सुशांत भी चाहती थीं। दोनों के बीच का रिश्ता पति पत्नी जैसा था। रिया ने इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत के कहने पर ही वो 8 जून को फ्लैट छोड़कर अपने घर चली गईं थीं।
- रिया का कहना था कि वो सुशांत को बेशुमार प्यार करती थीं। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि अगर आप किसी को प्यार करते हो और उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो क्या आप उसको छोड़कर चले जाएंगे। रिया ने ये भी कहा कि उनकी खुद की भी तबीयत ठीक नहीं थी। तो ऐसे वक्त में तो शख्स उस इंसान के ही पास रहना चाहेगा, जिससे वो प्यार करता है न कि उससे दूर चला जाएगा। ये सवाल अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।