अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके बाद सेलिब्रिटीज और फैंस के बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा। इस बीच अनुष्का और विराट का नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों माता-पिता बनने की खुशी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
प्रेग्नेंसी के एलान के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मनाया जश्न, देखें सेलिब्रेशन वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का और विराट दुबई पहुंचे हैं। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में कपल ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। लुक्स की बात करें तो अनुष्का ने फ्लोरल प्रिंट की पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं सफेद टीशर्ट के साथ विराट कोहली कैजुअल लुक में हैं।
अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती हैं। कुछ समय पहले अनुष्का अस्पताल के बाहर दिखी थीं। उसके बाद उनके प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे।
7 days of quarantine in Bengaluru followed by 7 days in Dubai and 6 COVID tests later, the team finally got a chance to spend quality time together in a dedicated private beach and a state of the art team room, within the secure bio bubble.#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/UweXBqhjlv
अनुष्का और विराट ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं। अनुष्का और विराट पहली बार 2013 में एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी।