फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत का पुराना इंटरव्यू आया सामने, कहा था- 'मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है, दो घंटे से ज्यादा सो नहीं पाता'

Sat, 29 Aug 2020 02:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput an old interview admitted to being claustrophobic
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने बताया कि वो डिप्रेशन के शिकार थे। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा कि सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था। उन्हें फ्लाइट से डर लगता था और घुटन होती थी। फ्लाइट में चढ़ने से पहले सुशांत एक दवा भी खाते थे। रिया के बयान के बाद सुशांत का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वो खुद इसे कबूल कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajput an old interview admitted to being claustrophobic
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

एक नवंबर 2015 में सुशांत ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने इस डर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है। सुशांत कहते हैं कि 'मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है। यह झूठ है कि मैं एक दिन में छह घंटे सोता हूं। मुझे इन्सोमनिया है जिसकी वजह से मैं दो घंटे से ज्यादा नहीं सो पाता हूं।' 

Sushant Singh Rajput an old interview admitted to being claustrophobic
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत ने माना कि उन्हें ऊंचाई से डर लगता है। हालांकि रिया के बयान के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इससे इनकार किया था। अंकिता ने एक वीडियो साझा किया जिसमें सुशांत कॉकपिट में बैठे हैं और कमान संभालते नजर आ रहे हैं। अंकिता ने लिखा, 'सपना है। क्या ये क्लॉस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और वो तुमने किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput an old interview admitted to being claustrophobic
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बता दें कि रिया ने उस मनोवैज्ञानिक का नाम भी बताया जिससे सुशांत सिंह राजपूत का इलाज चल रहा था। केसरी चावड़ा नाम के मनोवैज्ञानिक सुशांत का इलाज कर रहे थे।। रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद मीडिया ने केसरी चावड़ा से बात की और सुशांत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किए। केसरी चावड़ा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput an old interview admitted to being claustrophobic
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : scrap screenshot from youtube/asianpaint

रिपोर्ट्स के अनुसार केसरी चावड़ा ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत ने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। उन्हें पैनिक अटैक आया था। वह डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे थे। इस सिलसिले में श्रुति मोदी ने मुझे पिछले साल 25 नवंबर को कॉल किया था और सुशांत से मिलने के लिए वॉटर स्टोन होटल बुलाया था। इसके बाद 27 नवंबर को सुशांत को हिंदुजा अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed