फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट, अभिनय और राजनीति के 'गुरु' की अनोखी लव स्टोरी और परिवार की Unseen तस्वीरें

Sun, 20 Oct 2019 11:35 AM IST
विजय जैन इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 20 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu birthday special, rare photos of navjot sidhu and family, interesting love story
नवजोत सिद्धू का परिवार - फोटो : फाइल फोटो
क्रिकेट, अभिनय और राजनीति की पिच पर बैटिंग कर चुके नवजोत सिद्धू की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। आज नवजोत सिद्धू के बर्थडे पर हम आपको नवजोत कौर से उनकी पहली मुलाकात और दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जो इतनी क्यूट है कि दिल महक उठेगा।  ये लव स्टोरी हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कपिल शर्मा के शो में बताई थी। इस दौरान सिद्धू ने अपनी पत्नी को किस भी किया था।
navjot singh sidhu birthday special, rare photos of navjot sidhu and family, interesting love story
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
शो में सिद्धू की पत्नी नवजोत ने बताया था कि जब वे कॉलेज से घर आतीं थी तो सिद्धू उन्हें देखने के लिए धूप में खड़े होकर इंतजार करते और मेरे पीछा भी करते थे। नवजोत सिद्धू के मुताबिक, उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में काफी वक्त लगा। वो जहां से रोज निकलती थीं, वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।
navjot singh sidhu birthday special, rare photos of navjot sidhu and family, interesting love story
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
नवजोत जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं, वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो। मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, आखिरकार नवजोत ने हां कर दी। नवजोत ने बिंदास अंदाज में बताया कि इन्हें मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया। जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा, फिर शादी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
navjot singh sidhu birthday special, rare photos of navjot sidhu and family, interesting love story
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी। फिर सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले। नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो ये मुझे शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है। जब नवजोत कौर जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा यहां, ये मेरा घर है। 
विज्ञापन
navjot singh sidhu birthday special, rare photos of navjot sidhu and family, interesting love story
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
सिद्धू ने बताया कि उन्हें पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला। उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था, साथ में भिन्डी भी बनाई थी। जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है, जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी। इसके बाद जब मेरी पत्नी ने पूछा कि खाना कैसा बना है तो मैंने कहा था- बहुत अच्छा। ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने मेरे लिए खाना बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed