{"_id":"5b9bf32b867a55013061b702","slug":"nawazuddin-siddiqui-and-nandita-das-face-trouble-for-manto-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मंटो' को लेकर विवादों में आए नवाजुद्दीन और नंदिती दास, वजह है यह तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मंटो' को लेकर विवादों में आए नवाजुद्दीन और नंदिती दास, वजह है यह तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म मंटो हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। दरअसल फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास 'मंटो' से जुड़ी एक किताब के कवर पेज को लेकर सवालों के कटघरे में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ 'मंटो' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
manto
नंदिता की फिल्म में मंटो की भूमिका में हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। इस फिल्म के दौरान नंदिता दास ने 'मंटो' की 15 कहानियों का संकलन और संपादन कर एक किताब भी रिलीज कर दी है। किताब रिलीज के बाद से ही विवादों में आ गई है। दरअसल किताब के कवर पेज पर मंटो की जगह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो है। इस बात को लेकर नंदिता दास और नवाज निशाने पर हैं।
3 of 5
मंटो स्टार कास्ट
हिंदी साहित्यकारों को यह बात बिल्कुल नहीं भा रही है। तमाम साहित्यकार इसे एक ईमानदार लेखक की हत्या कह रहे हैं। साहित्यकारों ने नंदिता और किताब पब्लिश करने वाली कंपनी को आड़े हाथ लेकर सवाल किया है कि उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो बड़े हैं या फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। सोशल मीडिया पर साहित्यकारों का आरोप हैं कि यह सब किताब बेचने के हथकंडे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nawaz In & As Manto
यह फिल्म और किताब 21 सितंबर को देशभर में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में नवाज के अलावा ऋषि कपूर, परेश रावल, जावेद अख्तर, ईला अरुण, रसिका दुग्गल, राजश्री देशपांडे, गुरदास मान, दिव्या दत्ता, रणवीर शौरी और ताहिर राज भसीन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास ने बताया कि इस फिल्म के लिए नवाज ने 1 रुपया बतौर फीस लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मंटो
- फोटो : self
आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 में लाहौर में हुआ था। बतौर लेखक उन्होंने करीब 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटकों के संग्रह भी प्रकाशित किए थे। ठंडा गोश्त, टोबा टेक सिंह, खोल दो और बू जैसी कई शानदार रचनाएं की हैं। उनकी लेखनी पर अश्लीलता के भी आरोप लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में मंटो की जिंदगी से जुड़े इन्हीं कुछ खास घटनाओं को दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।