देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 90,927 हो गई है, जिनमें 53,946 सक्रिय हैं। वहीं, कोरोना से अबतक 2,872 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरे के बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी परिवार के साथ ईद मनाने के लिए मुंबई से महाराष्ट्र सरकार की अनुमति लेकर अपने घर बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) पहुंच गए हैं।
लॉकडाउन में परिवार के साथ पुश्तैनी घर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हुआ कोरोना टेस्ट, पुलिस ने किया होम क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ दिनों पहले अपने चार परिजनों के साथ महाराष्ट्र सरकार से अपने घर बुढ़ाना जाने की अनुमति ली थी। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नवाजुद्दीन अपने चार परिजनों के साथ घर बुढ़ाना पहुंचे।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कराया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनके और परिवार के कोरोना जांच लिए सैंपल लिए थे। रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पिछले साल मोतीचूर चकनाचूर, हाउसफुल 4, फोटोग्राफ, ठाकरे और पेट्टा जैसी तरह तरह की फिल्में करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। जल्द ही जी5 पर उनकी वेब सीरीज घूमकेतु रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने भी एक्टिंग की है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी तरह का संबंध न होने पर बॉलीवुड में पहचान कायम करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। पहचान बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में कुछ मिनट तक के रोल भी किए। लंबे संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन को असली पहचान साल 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 से मिली।
जावेद अख्तर ने उड़ाया शाहिद अफरीदी का मजाक, अशोक पंडित बोले- शर्म करो पाकिस्तान