सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nawazuddin Siddiqui: बड़ी फिल्में बॉलीवुड को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, फ्लॉप मूवीज पर नवाज का बड़ा बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui claims big films causing most damage to Bollywood no story and no performance
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय कौशल से जगह बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की निजी जिंदगी में इस समय तूफान आया पड़ा है, लेकिन फिर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं। लेकिन आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस वजह से सुर्खियों में हैं वह उनका एक हाल ही में दिया इंटरव्यू है। अभिनेता ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इस समय चल रहे हाल के बारे में खुलकर बात की। नवाजुद्दीन का मानना है कि अगर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री लगातार हिट देने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो उन फिल्मों की वजह से है जिनमें बड़े-बड़े कलाकार तो होते हैं, लेकिन कोई कहानी नहीं।

Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui claims big films causing most damage to Bollywood no story and no performance
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

कोरोना काल के बाद केवल कुछ ही हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। शाहरुख खान स्टारर 'पठान' को छोड़कर, बॉलीवुड की बड़े-बड़े स्टार्स से सजी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। बहुत से विशेषज्ञों को  लगता है कि अब केवल टेंटपोल फिल्में ही दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में सफल रहेंगी, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा कि ये बड़ी-बड़ी फिल्में हैं, जो सही में इंडस्ट्री को नीचे ला रही हैं। उनके मुताबिक क्योंकि जब उनमें स्क्रिप्ट, निर्देशन और यहां तक कि प्रदर्शन की बात आती है तो वे खोखली होती हैं। 
Naga Chaitanya: अपनी एक्स के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं नागा चैतन्य? अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui claims big films causing most damage to Bollywood no story and no performance
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन का कहना है कि, 'बड़ी फिल्में इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं। बहुत कम अब ऐसा होता कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करती है, इसके पीछे कुछ भी कारण हो सकता है। लेकिन ज्यादातर तीन फिल्मों को छोड़ दें तो 97 फीसदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और ये सभी बड़ी फिल्में हैं। ये वो फिल्में हैं, जो असल में इंडस्ट्री को नीचे ला रही हैं, यही बरबाद कर रही हैं। इन फिल्मों में कोई कहानी या प्रदर्शन नहीं है। उनके पास सिर्फ पांच गाने हैं, जिन्हें कोरियोग्राफर ने डिजाइन किया है और अगर एक्शन है तो एक्शन डिजाइनर ने किया है। इसमें डायरेक्टर क्या कर रहा है? उसमें अभिनेता क्या कर रहा है?' 

Nawazuddin Siddiqui claims big films causing most damage to Bollywood no story and no performance
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media

नवाजुद्दीन के अनुसार इंडस्ट्री अभी भी अभिनेताओं के साथ जल्दबाजी में बनाई गई फिल्मों में भारी मात्रा में पैसा निवेश करने में विश्वास करती है, जिन्हें कोई भी देखने में दिलचस्पी नहीं रखता है। लेकिन ऐसे कलाकार को समान अवसर नहीं देते, जिन्हें लोग प्यार करते हैं। अभिनेता ने कहा, 'वे 10-15 अभिनेताओं को लेते हैं, उन्हें एक साथ कास्ट करते हैं और 60-100 करोड़ रुपये की फिल्म बनाते हैं, जिसे लोग देखना नहीं चाहते। इन फिल्मों में कुछ नहीं होता और फिर फ्लॉप हो जाती हैं। उन्होंने कभी अच्छे अभिनेता को नहीं लिया और 50 करोड़ रुपये की फिल्म बनाई। एक जनता का अभिनेता है और एक इंडस्ट्री का। इंडस्ट्री के एक्टर तो वापस आते रहते हैं, लेकिन दर्शक उन्हें पसंद नहीं करते। लेकिन जो जनता का अभिनेता है उसे जनता तक पहुंचाने में भी नहीं दिया जाता है।'
Salman Khan: सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़,अभिनेता के करीबी का निधन, शोक में डूबे भाईजान ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui claims big films causing most damage to Bollywood no story and no performance
जोगीरा सारा रा रा के मेकर्स के साथ नवाजुद्दीन-नेहा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'अफवाह' में काम करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता 'जोगीरा सारा रा रा' में भी काम करते दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन कुशन नंदी द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती और नेहा शर्मा हैं। गालिब असद भोपाली द्वारा लिखित यह फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed