फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haddi: 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फीमेल लुक देखकर लोग बोले अर्चना पूरन सिंह, वायरल हो रहे मजेदार मीम्स

Wed, 24 Aug 2022 10:57 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui look compares to archana puran singh in haddi poster memes goes viral on social media
फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लुक से हुई अर्चना पूरन सिंह की तुलना - फोटो : social media

सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा ही अपने हर किरदार में सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। इन दिनों अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट फिल्म 'हड्डी' में व्यस्त हैं। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन स्टारर फिल्म 'हड्डी' का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। सबसे खास बात ये रही कि इस पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी फीमेल लुक में हैं और इसी वजह से ये पोस्टर आते ही वायरल हो गया है, अब सोशल मीडिया पर उनके लुक की तुलना लोग अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह से कर रहे हैं और मजेदार मीम्स बनाए जा रहे हैं।

nawazuddin siddiqui look compares to archana puran singh in haddi poster memes goes viral on social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

नया लुक देख हैरान हुए लोग
फिल्म 'हड्डी' के साथ एक बार फिर से दर्शकों को स्क्रीन पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेहतरीन अदाकारी के नमूना देखने को मिलने वाला है। अभिनेता एक रोमांचक कहानी के साथ मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिलहाल मेकर्स ने जैसे ही 'हड्डी' का पहला मोशन पोस्टर जारी किया तो लोग नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक देखकर हैरान रह गए। लड़की के लुक में नवाजुद्दीन ग्रे कलर के शिमरी गाउन में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। लॉन्ग हल्के कर्ल किए बाल और ग्लैम मेकअप में पहली झलक में अभिनेता को इस नए अवतार में पहचान पाना भी लगभग मुश्किल है, हां लेकिन उनकी तुलना अर्चना पूरन सिंह से जरूर हो रही है।

nawazuddin siddiqui look compares to archana puran singh in haddi poster memes goes viral on social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लेडी बॉस लुक देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रेजी हो गए हैं। कोई उन्हें कुंभ में बिछड़े हुए भाई बहन बता रहा है तो किसी ने कहा- नवाजुद्दीन सिद्दीकी अर्चना पूरन सिंह की बायोपिक में। एक अन्य ने लिखा- 'कॉमेडी शो में सब अर्चना पूरन सिंह को मर्द बोलकर कॉमेडी करते थे और अब अंत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अर्चना पूरन सिंह की बायोपिक कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui look compares to archana puran singh in haddi poster memes goes viral on social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

हड्डी का पोस्टर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि अर्चना पूरन सिंह लीड रोल प्ले कर रही हैं लेकिन मैं हैरान रह गया....नवाजुद्दीन सिद्दीकी। इसी तरह दूसरे ने लिखा- ओह माय गॉड नवाजुद्दीन सिद्दीकी अर्चना पूरन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। क्या लुक है अर्चना भी हैरान हो जाएंगी। इसी के साथ लोग हंसी वाली इमोजी पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui look compares to archana puran singh in haddi poster memes goes viral on social media
Nawazuddin Siddiqui

कब रिलीज होगी हड्डी
बात करें फिल्म हड्डी की तो इसके मोशन पोस्टर के साथ यह भी बताया गया है कि फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है और यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'हड्डी' अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित कर रहे हैं। फिलहाल अभी यह नहीं बताया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार क्या होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed